एक्सप्लोरर

Punjab School Reopen: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद पंजाब में खुले स्कूल, कहां-कहां थे बंद?

Punjab School Reopen News: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते बंद किए गए पंजाब के सीमा जिलों में बुधवार से स्कूल दोबारा खुल गए. हालात सामान्य होने पर प्रशासन ने निर्देश जारी कर शिक्षण कार्य बहाल किया.

Punjab School News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते बंद किए गए पंजाब के सीमा जिलों के स्कूल बुधवार (14 मई) को फिर से खुल गए. राज्य सरकार ने 8 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए 5 जिलों में स्कूलों को 3 दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया था. हालांकि, पंजाब के ज्यादातर जिलों में सोमवार (12 मई) को ही स्कूल खुल गए थे, लेकिन 6 सीमा जिलों में सुरक्षा कारणों से स्कूल बंद ही रखे गए थे.

पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा है, जो अमृतसर, तरनतारण, पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर और गुरदासपुर जिलों से होकर गुजरती है. द इकॉनोमिक टाइम्स के अनुसार इनमें से गुरदासपुर जिले में स्कूल मंगलवार (13 मई) को ही खुल गए थे, जबकि 5 जिलों- अमृतसर, तरनतारण, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में बुधवार (14 मई) को स्कूलों ने दोबारा शिक्षण कार्य शुरू किया.

सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 तक खुले रहेंगे स्कूल- शिक्षिका

अमृतसर के अटारी में स्थित श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की एक शिक्षिका ने कहा, “हमने सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज से स्कूल फिर से खोल दिया है.” अमृतसर जिला प्रशासन ने मंगलवार (13 मई) को निर्देश जारी किए थे कि स्कूल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुले रहेंगे. पठानकोट में एक शिक्षक ने बताया कि स्कूल खुलने के पहले दिन छात्रों की उपस्थिति लगभग 80 प्रतिशत रही. उन्होंने कहा, “हम सभी अभिभावकों से अपील करते हैं कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें.”

बॉर्डर इलाकों में अब हालात सामान्य हो रहे हैं. बाजारों में भी चहल-पहल दिखाई देने लगी है और लोग सामान्य दिनचर्या में लौटते नजर आ रहे हैं. स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों में भी उत्साह दिखा.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को एक आपसी समझौते से सीजफायर की घोषणा की गई. इससे पहले 4 दिनों तक दोनों देशों के बीच ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे सीमा क्षेत्रों में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी. अब हालात में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और सरकार की ओर से सुरक्षा की सतर्क निगरानी के बीच स्कूलों की नियमित पढ़ाई दोबारा शुरू हो गई है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget