एक्सप्लोरर

Farmers Rail Roko Protest: पंजाब में किसानों ने किया ट्रेनों का चक्का जाम, फिरोजपुर में 5 अलग-अलग जगहों पर बैठे किसान

Farmers Rail Roko Protest News: किसानों ने पंजाब में ट्रेनों का चक्का जाम कर दिया है. किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है.

Punjab Farmers Rail Roko Protest: फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य मुद्दों को लेकर फरवरी से धरने पर बैठे किसानों ने गुरुवार को पंजाब में ट्रेनों का चक्का जाम कर दिया है. पूरे देश भर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक को जाम को निर्णय लिया गया है. इसके तहत किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से फिरोजपुर जिले में पांच जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम किया गया है. शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर भी किसान धरने पर बैठे हैं.

किसान फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर धरना लगाकर बैठे हैं. सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है. किसान का रेलवे ट्रैकों पर धरना दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुआ है जो ढाई बजे तक चलने वाला है. किसानों की तरफ से पंजाब के 22 जिलों में 35 जगहों पर और हरियाणा में एक जगह पर ट्रेन रोकने का प्लान किया गया है. संयुक्त किसान मोर्चा की ओर पंजाब की 35 जगहों पर धरना जारी है. मोगा में भी रेलवे ट्रैक जाम केंद्र और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान भारी संख्या में किसान और महिलाएं पहुंची हैं.

तीसरी बार रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे हैं किसान
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान रेलवे ट्रैकों पर धरने पर बैठे हैं. धरने की वजह से चंडीगढ़, अंबाला, अमृतसर और जम्मू रूट प्रभावित हुआ है. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए फिरोजपुर मंडल और अंबाला मंडल की ओर से ट्रेनों को रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट किए जाने का ऐलान किया गया है. ये तीसरा मौका है जब किसानों ने रेलवे ट्रैकों को जाम किया है. इससे पहले अमृतसर में 15 फरवरी को किसानों ने पहली बार ट्रेन रोकी थी. इसके बाद दूसरी बार 16 अप्रैल को शंभू ट्रैक पर प्रदर्शन किया गया था.

इस प्रदर्शन के जरिए किसान यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के मामले में इंसाफ, किसानों और मजदूरों के कर्जे माफ और फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी जैसी मांगे कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि उनकी मांगे बिल्कुल जायज है. 

यह भी पढ़ें: अमृतसर में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश, महिला ने दिखाई हिम्मत तो दुम दबाकर भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget