एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय सत्र मंगलवार से, कई मुद्दों पर हंगामा होने के आसार

Punjab Assembly Session: कयास लगाया जा रहा है कि होने वाले दो दिवसीय सत्र के हंगामेदार रहने वाले हैं. विपक्षी दल कई मुद्दे पर आप सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. कई विधेयक भी पेश किए जाएंगे.

Punjab Assembly Session: पंजाब विधानसभा के मंगलवार (28 नवंबर) से शुरू होने वाले दो दिवसीय सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. क्योंकि विपक्षी दल कानून-व्यवस्था, अवैध रेत खनन और राज्य पर कर्ज समेत कई मुद्दों पर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं.  सत्र के दौरान, मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार तीन वित्त विधेयक-पंजाब राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2023, पंजाब माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2023 और भारतीय स्टांप (पंजाब संशोधन) विधेयक 2023-पेश करेगी.

एक अन्य विधेयक, पंजाब नहर और जल निकासी विधेयक, 2023 भी सदन में पेश किए जाने की संभावना है. विधेयक का उद्देश्य राज्य में नहरों और जल निकासी को विनियमित और प्रबंधित करना है. अधिकारियों ने कहा कि सत्र मंगलवार को विभिन्न दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होगा. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आहूत किया है. पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, “जब पिछला सत्र अचानक समाप्त हो गया था तब मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि नवंबर में अगले सत्र में पंजाब के मुद्दों पर चर्चा के लिए विपक्ष को पर्याप्त समय दिया जाएगा.”

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

सत्र के दौरान पेश किए जाएंगे कई विधेयक

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि वह भयभीत क्यों हैं.” कांग्रेस नेता ने केवल दो दिनों का सत्र आहूत करने के लिए ‘आप’ सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया, “मौजूदा सरकार बहुत कुछ छिपा रही है.” बाजवा ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “सदन में उनके पास 92 विधायक हैं, लेकिन उनके पास विपक्ष का सामना करने की ताकत नहीं है.” इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने धूरी में एक सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि उनके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है. मान ने कहा, “कल विधानसभा सत्र शुरू होगा. सदन में कई विधेयक पेश किए जाएंगे.'' मान ने कहा कि मार्च में आयोजित बजट सत्र का सत्रावसान करने के बाद राज्यपाल ने यह सत्र आहूत किया है.

ये भी पढ़ें: Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: पंजाब में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत, केजरीवाल-मान ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget