एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब में किसानों की पार्टी संयुक्त संघर्ष पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा में समझौता, जानिए कौन कितने सीट पर लड़ेगा चुनाव

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए संयुक्त संघर्ष पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. इसके मुताबिक संयुक्त संघर्ष पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

पंजाब में जारी विधानसभा चुनाव के लिए किसान राजनीति से संसदीय राजनीति में आए संयुक्त संघर्ष पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा में सीटों का तालमेल हो गया है. इस समझौते के तहत गुरनाम सिंह चढूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. चढूनी भारतीय किसान यूनियन की हरियाणा यूनिट के प्रमुख हैं. संयुक्त समाज मोर्चा का गठन किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के 22 संगठनों ने मिलकर किया है. इसका चेहरा किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल हैं.

संयुक्त संघर्ष पार्टी के उम्मीदवार कौन कौन हैं

संयुक्त समाज मोर्चा के साथ सीटों के बंटवारी की घोषणा बुधवार को गुरनाम सिंह चढूनी ने की. संयुक्त संघर्ष पार्टी जिन 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें से 9 सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. गुरनाम सिंह के मुताबिक बाकी बची एक सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा सर्वे के बाद की जाएगी. संयुक्त संघर्ष पार्टी का रजिस्ट्रेशन चुनाल आयोग में हो गया है. इसे कप-प्लेट चुनाव चिन्ह मिला है.

Punjab Election: नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, चरणजीत चन्नी का नहीं दिया साथ

संयुक्त संघर्ष पार्टी ने समाना से रछपाल सिंह जौड़ा माजरा, फतेहगढ़ साहिब से सर्बजीत मक्खन, नाभा से गुरिंदर कुमार बिट्‌टू, गुरदासपुर से इंद्रपाल, शाहकोट से डॉक्टर जगतार सिंह, अजनाला से चरणजीत गालिब, दिड़बा से मालविंदर सिंह, दाखा से हरप्रीत सिंह मक्खू, संगरूर से जगदीप सिंह मिंटू तूर को प्रत्याशी बनाया है. 

पंजाब में आगे बढाई गई मतदान की तारीख

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए एक चरण में मतदान काराया जाएगा. पहले यह मतदान 14 फरवरी को होना था. लेकिन राजनीतिक दलों की मांग पर चुनाव आयोग ने इसे बदलकर 20 फरवरी कर दिया है. राजनीतिक दल गुरु रविदास जयंती को देखते हुए मतदान की तारीखें आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि इस दिन पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के पंजाब जाते हैं. इस वजह से वो मतदान में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. 

Punjab Election: पवन बंसल के बेटे को टिकट दे सकती है कांग्रेस, इस सीट से ठोंक रहे हैं दावेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget