एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: शिरोमणि अकाली दल ने अपने इन उम्मीदवारों की बदली सीट, जानिए उनके नाम

Punjab Election 2022: बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल ने अपने 97 में से 91 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. उसने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं.

पंजाब की सत्ता फिर हासिल करने की जी-तोड़ कोशिश कर रही शिरोमणि अकाली दल ने अपने अधिकांश उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अकाली दल ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बसपा से समझौता किया है. इस समझौते के तहत अकाली दल 97 और बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अकाली ने दल ने अपने 97 में से 91 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.  

पिछले चुनाव में आप से पिछड़ गया था अकाली दल 

अकाली दल ने पिछला चुनाव बीजेपी के साथ लड़ते हुए 15 सीटों पर सिमट गई थी. कृषि कानून के मुद्दे पर उसने बीजेपी से अपना गठबंधन तोड़ लिया था. पिछला चुनाव अकाली दल ने 94 सीटों पर लड़ा था. उसने बीजेपी को 23 सीटें दी थीं. इस बार अकाली दल 97 और बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

अकाली दल ने जिन 91 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं, उनमें से 42 नाम ऐसे हैं, जो पिछला चुनाव भी लड़े थे. इनमें से 18 उम्मीदवार अपने चुनाव क्षेत्र में तीसरे नंबर पर रहे थे. वहीं इनमें से कम से कम 20 उम्मीदवार ऐसे थे, जो 1000 हजार से भी कम वोट से हारे थे. पहली बार पंजाब में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने 2017 में अकाली दल को पछाड़ दिया था. उसने अकाली दल को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हथिया लिया था.  

सुखबीर सिंह बादल ने बीते दिन जिन 91 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, उनमें से 46.1 फीसदी उम्मीदवार पिछला चुनाव हार गए थे. वहीं 19.7 फीसदी उम्मीदवार अपने क्षेत्रों में तीसरे नंबर पर थे. 

किन नेताओं की सीटें बदली गई हैं?

अकाली दल ने पिछले चुनाव के अपने कुछ उम्मीदवारों की सीटें इस बार बदल दी हैं. इस बार उन्हें दूसरी सीटों से चुनाव लड़ाया जाएगा. प्रकाश चंद्र गर्ग ने पिछला चुनाव संगरूर से लड़ते हुए तीसरे नंबर पर रहे थे. इस बार उन्हें धुरी से उम्मीदवार बनाया गया है. भुच्चो मंडी (सुरक्षित) से चुनाव लड़े हरप्रीत सिंह को मलोट (सुरक्षित) से उम्मीदवार बनाया गया है. मलकीत सिंह ने पिछला चुनाव बाबा बाकला (सुरक्षित) से लड़ा था. इस बार उन्हें जोंदिला (सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं पिछला चुनाव निहाल सिंह वाला (सुरक्षित) से लड़ने वाले एसआर केलर को जागरण (सुरक्षित) से उम्मीदवार बनाया गया है.  

एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह लोंगोवाल ने पिछला चुनाव सुनम से लड़ा था. वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार उन्हें लाहरागागा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. जनमेजा सिंह सेखों पिछला चुनाव मोर सीट पर हार गए थे. अब उन्हें जीरा से उम्मीदवार बनाया गया है. दर्शन सिंह कोटफट्टा मलोट से हार गए थे. इस बार उन्हें भुच्चो मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं प्रकाश सिंह भट्टी 2017 में बल्लुआना से हार गए थे. इस बार उन्हें बठिंडा (ग्रामीण) से उम्मीदवार बनाया गया है.  

अकाली दल ने अभी तक अपने कोटे की 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं. इसमें लांबी सीट भी शामिल है. इस सीट का प्रतिनिधित्व प्रकाश सिंह बादल करते हैं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget