एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: आरक्षण और मुफ्त बिजली के अलावा पंजाब में किस राजनीतिक दल ने क्या घोषणा की है

Punjab Election 2022: बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों में राज्‍य के युवाओं के लिए 75 फीसदी आरक्षण और निजी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया है.

पंजाब विधानसभा के चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) में 20 फरवरी को मतदान होगा.मतचदान में अब एक हफ्ते का समय बचा है. पंजाब का चुनाव लड़ रहे सभी दलों ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं. आइए देखते हैं कि किस दल के पिटारे में मतदाता के लिए क्या-क्या है.

बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए 11 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया है. इसकी प्रमुख बातें इस तरह हैं.

  • 1- सरकारी नौकरियों में राज्‍य के युवाओं के लिए 75 फीसदी आरक्षण और निजी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण.
  • 2- स्नातक करने वालों को डिग्री पूरी करने के बाद दो साल के लिए 4 हजार रुपये प्रतिमाह का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
  • 3- अनुबंध वाली नौकरियों समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण का वादा बीजेपी ने किया है.
  • 4- बेअदबी की घटनाओं को रोकने लिए टास्क फोर्स बनाने का वादा.
  • 5- बॉर्डर से नशे की सप्लाई पर रोक लगाएंगे और नशामुक्त पंजाब बनाएंगे.
  • 6-पंजाब में शांति और भाईचारा स्थापित करेंगे.

पिछले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने से चूक गई आम आदमी पार्टी इस बारक राज्य की सत्ता में आने के लिए जमकर जोर लगा रही है. आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए 10 गारंटियां दी है. प्रमुख गारंटियां इस प्रकार हैं.

  • 1- राज्य में 16 हजार मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे. हर पंजाब वासी को मुफ्त इलाज किया जाएगा.
  • 2- हर 18 साल से ऊपर की महिला के बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपये डाले जाएंगे.
  • 3-दिल्ली की तरह पंजाब में भी 300 यूनिट बिजली मुफ्त और 24 घंटे बिजली देंगे.
  • 4- सभी ग्रंथों की बेअदबी मामलों में कठोर से कठोर सजा दिलाएंगे.
  • 5-पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे.
  • 6- पंजाब में शांति और भाईचारा कायम करेंगे.

राज्य में अपनी सत्ता बचाने के लिए जोर लगा रही कांग्रेस ने भी घोषणा पत्र जारी किया है. इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब मॉडल भी कहा जा रहा है. इसकी प्रमुख बातें इस प्रकार हैं.

  • 1-महिला कमांडो बटालियन बनाएंगे, हर गांव में दो लड़कियों को कमांडो ट्रेनिंग और स्कूटी देंगे.
  • 2-पांचवीं पास करने वाली छात्रा को 5 हजार रुपये दिए जाएंगे. दसवीं पास करने वाली छात्रा को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे.
  • 3- मोहाली को आईटी हब बनाएंगे, एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.
  • 4-बेअदबी मामलों का निपटारा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर किया जाएगा.
  • 5-पंजाब में शराब व खनन कारपोरेशन का गठन किया जाएगा.
  • 6- पंजाब के हर नागरिक का 5 लाख रुपये का बीमा किया जाएगा. 

किसानों के मुद्दे पर बीजेपी से अपना दशकों पुराना गठबंधन तोड़ने वाले शिरोमणि आकाली दल ने भी कई घोषणाएं की हैं. अकाली दल इस बार बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहा है. 

  • 1- 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे. 10 लाख प्राइवेट नौकरियों के अवसर बनाएंगे. नौकरियों में पंजाब के युवाओं के लिए 75 फीसदी आरक्षण होगा. हर जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाएं जाएंगे. सरकारी स्कूलों से पढ़े बच्चों के लिए सभी कॉलेजों में 33 फीसदी सीटें रिजर्व होंगी.
  • 2- माता खिवी जी रसोई सेवा स्कीम में नीला कार्ड धारक परिवारों की महिला मुखिया को हर महीने 2 हजार रुपये दिए जाएंगे.
  • 3- 400 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त दी जाएगी. 
  • 4-महिलाओं के लिए सभी सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget