एक्सप्लोरर

Punjab Election: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता AAP में हुआ शामिल

Punjab Aam Aadmi Party: विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को फिर एक झटका लगा है. कांग्रेस नेता लाली मजीठिया आज आप में शामिल हो गए.

Punjab Assembly Election 2022: जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे नेता पार्टी बदल रहे हैं. पिछले दिनों कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के बड़े नेता लाली मजीठिया आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. लाली मजीठिया ने दो दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. लाली मजीठिया ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा. इस दौरान पंजाब में आप नेता भगवंत मान भी मौजूद रहे.



लाली मजीठिया का कांग्रेस पर आरोप
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर के दौरे पर हैं. अमृतसर में ही शनिवार को लाली मजीठिया ने अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप का हाथ थामा. इस दौरान आप पंजाब के चुनाव प्रभारी राघव चड्ढा के साथ भगवंत मान भी मौजूद रहे. कांग्रेस के बड़े नेता रहे लाली मजीठिया ने दो दिन पहले ही पार्टी छोड़ी थी. उसके बाद से ही मजीठिया के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा चल रही थी. लाली मजीठिया ने कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि पंजाब में कांग्रेस ड्रग्स और बेअदबी जैसे घटनाओं को रोकने में नकाम रही है. कई ऐसे मुद्दे रहे जिसका हल निकालने में कांग्रेस पार्टी असफल रही जिसके कारण मैंने पार्टी छोड़ दी. 



अपने वादों को दोहराया
बता दें कि अरविंद केजरीवाल अमृतसर के दौरे पर हैं. जहां उन्होंने श्री राम तीर्थ में माथा टेका और उन्होंने जनता से अपने सभी चार वादों को फिर से दोहराया. आप संयोजक ने कहा कि पंजाब में सरकार बनने पर एसी एसटी समाज के बच्चों को फ्री में अच्छी शिक्षा दी जाएगी. डॉ. भिमराव अंबेडकर का सपना था की देश का बच्चा शिक्षित हो जिसको पूरा करने का हम प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर सीवरेज में घुसकर मजदूरों को सफाई नहीं करनी पड़ेगी हम नई मशीनों के जरिए सीवरेज की सफाई करेंगे. 

ये भी पढ़ें-

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 10वीं किश्त, आपको पैसा मिला या नहीं ऐसे चेक करें

Corona Vaccination in Punjab: पंजाब में कितने करोड़ लोगों का हो चुका है टीकाकरण, कितनों को लगनी है दूसरी डोज, क्या कहते हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget