एक्सप्लोरर

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और हरियाणा में ठंड से राहत के आसार नहीं, इस दिन हल्की बारिश के आसार

पंजाब (Punjab) का अमृतसर रविवार को तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा. वहीं हरियाणा (Haryana) के हिसार में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

Punjab-Haryana Weather Forecast: पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में रविवार को भी सर्दी (Cold) से राहत नहीं मिली और ठंड का प्रकोप जारी रहा. इस दौरान तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पंजाब का अमृतसर (Amritsar) सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पटियाला (Patiala) में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि लुधियाना (Ludhiana) का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं फरीदकोट (Faridkot), बठिंडा और गुरदासपुर में भी भीषण ठंड रही, जहां का न्यूनतम तापमान क्रमशः 5 डिग्री सेल्सियस, 5.2 डिग्री सेल्सियस और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसके अलावा हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड के कारण न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और कुरुक्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भिवानी में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इस बीच मौसम विभाग ने  23 और 24 जनवरी को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, जबकि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 जनवरी को हल्की बारिश का अनुमान जताया है.

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. दिल्ली में आज यानी रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग की मानें तो  26 जनवरी तक हर दिन दिल्ली के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. बात यदि उत्तर प्रदेश की करें तो ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिली हुई है. रविवार को यूपी में न्यूनतम तापमान 12 जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आने वाले दिनों में यूपी में हल्कि बारिश होने की संभावना है. 23 जनवरी यानी सोमवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें- रिहाई के बाद सिद्धू को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! प्रियंका से नवजोत की मुलाकात के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget