एक्सप्लोरर

Weather Update: पंजाब-हरियाणा ने ओढ़ ली कोहरे की चादर, जानें- किस शहर में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान?

Punjab Weather Update: पंजाब और पड़ोसी राज्य हरियाणा में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दोनों ही जगह सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया.

Chandigarh News: पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट नहीं आई है. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे दृश्यता में गिरावट आई है. राजधानी चंडीगढ़ में सुबह कोहरे के बीच उठे तो उस वक्त न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. दोनों ही राज्यों में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा. हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 9.4 डिग्री सेल्सियस, दर्ज किया गया जो औसत से अधिक है.

हरियाणा के शहरों का हाल

रोहतक में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नारहौल और हिसार में मौसम ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 और 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब में मौसम का हाल

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो कि औसत से तीन डिग्री अधिक है. अमृतसर में सुबह वक्त घना कोहरा छाया रहा जिसका सीधा असर दृश्यता पर देखा गया. जालंधर, फरीदकोट, पटियाला, मोगा और फगवाड़ा में भी सुबह धुंध छाई रही. मौसम की इस परिस्थिति के कारण अमृतसर में कुछ विमानों का समय बदलने की भी रिपोर्ट है.

लुधियाना में 8.4, पटियाला में 8.2, फरीदकोट में 6.8, बरनाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक श्री आनंदपुर साहिब में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा और गुरदासपुर दोनों जगह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिन के तापमान में आई गिरावट, कल कैसे रहेगा मौसम?

राज्य के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा है. दिन के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई जो कि पिछले कुछ दिनों से 12 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा रही है. उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा.

ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ तो भड़ के किसान, 'वहां जा सकते हैं लेकिन शंभू बॉर्डर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget