एक्सप्लोरर

Punjab: 'जो पंजाब का माहौल खराब करेगा, उसे...', AAP के इस बड़े नेता ने दी चेतावनी

Punjab News: पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में अमृतसर में मंदिर पर हुए हमले के बाद पुलिस ने एक शानदार एनकाउंटर किया.

Punjab Latest News: पंजाब के पटियाला में सोमवार को नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा चलाए जा रहे अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई. इस बैठक में आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पटियाला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की. इसके अलावा, उन्होंने नशा तस्करों को भी कड़ी चेतावनी दी.

अमन अरोड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नशा तस्करों को यह समझ लेना चाहिए कि अगर वह इस धंधे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, तो उन्हें पंजाब छोड़ देना चाहिए. नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए उन्होंने नशा तस्करों को जमानत दिलाने वाले गांव के सरपंचों और नंबरदारों को भी चेतावनी दी. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर इन नेताओं ने नशे के कारोबार में मदद की तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

अमन अरोड़ा ने की पंजाब पुलिस की तारीफ

पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में अमृतसर में मंदिर पर हुए हमले के बाद पुलिस ने एक शानदार एनकाउंटर किया, जिससे यह साबित होता है कि जो भी पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा, उसका पंजाब पुलिस मुंह तोड़ जवाब देगी.

अमन अरोड़ा ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है. यह युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक नशे का कारोबार पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में पंजाब में नशे की तस्करी के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब इस पर कड़ी कार्रवाई हो रही है. अरोड़ा ने बताया कि पिछले समय में विशेष रूप से पिछले कुछ सालों में नशे के तस्करों का एक नेटवर्क बन चुका था, जिसमें कुछ राजनीतिक नेता, पुलिस अधिकारी और ट्रक स्मगलर शामिल थे. इस नेटवर्क ने पंजाब को नशे की गिरफ्त में डाल दिया था. लेकिन अब पंजाब सरकार इस पर सख्त कार्रवाई कर रही है और नशा तस्करों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

नशा तस्करों के कई नेटवर्क को ध्वस्त किया गया- अमन अरोड़ा

अरोड़ा ने कहा कि पिछले 16 दिनों में पटियाला जिले में नशे के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. नशा तस्करों के कई नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है और महत्वपूर्ण रिकवरी भी हुई है. पटियाला जिले में नशे के कारोबार पर काबू पाने के लिए प्रशासन और पुलिस की तरफ से शानदार काम किया जा रहा है.

अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस युद्ध में पूरी तरह से साथ हैं और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती देंगे. पंजाब सरकार का इरादा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करना है, ताकि पंजाब को इस घातक समस्या से मुक्त किया जा सके. हमारे लिए यह लड़ाई सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है. हम सभी को मिलकर इस नशे के खात्मे के लिए काम करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget