एक्सप्लोरर

Punjab News: लुधियाना में AAP के 7 नेता गिरफ्तार, दुकानदारों से जबरन पैसा वसूलने के आरोप में हुई कार्रवाई

Ludhiana: सुभाष बाजार में दो दुकानदारों की शिकायत पर खन्ना पुलिस ने आप के सात नेताओं को गिरफ्तार किया है. इन सभी नेताओं पर जबरन दुकान में घुसकर वसूली करने का आरोप है.

Punjab News : पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से आम आदमी पार्टी के सात नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, पुलिस ने इन नेताओं पर जबरन वसूली, घर में जबरन घुसने, गलत तरीके से बंधक बनाने, आपराधिक धमकी आदि आरोप के तहत गिरफ्तार किया है. बता दें कि, अभी हाल ही में दुकानदारों ने इन नेताओं पर जबरन दुकान की मरम्मत का काम बंद करवाने और दुकानों में घुसकर पैसे मांगने के आरोप लगाए थे. इसके बाद खन्ना पुलिस ने इन पर कार्रवाई की है.

मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष बाजार में दो दुकानदारों की शिकायत पर खन्ना पुलिस ने आप के प्रदेश संयुक्त सचिव गुरदीप सिंह दीपू, ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष वरिंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर शर्मा, तरिंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शहरी राज कुमार जस्सल, युवा अध्यक्ष खन्ना व वार्ड नंबर 21 प्रभारी प्रशांत डंग के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि, रिंकी मोबाइल सेंटर और खन्ना स्थित पंकज गारमेंट्स में कल दोपहर सातों आरोपी जबरन घुस गए. दोनों दुकानों के मालिक का मरम्मत का काम करा रहे थे. आरोपियों ने मरम्मत कार्य बंद करने की चेतावनी दी और पैसों की मांग की.

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
वहीं शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जब उन्होंने अपनी दुकानों से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें जबरन दुकानों के अंदर बंद कर दिया और उनके साथ बदसलूकी करने लगे. उन्होंने दुकानों की मरम्मत के लिए लाए सामान का भी नुकसान किया. शोर मचने के बाद जब अन्य दुकानदार एकत्र हुए तो आरोपी भाग गए. इसकी शिकायत पुलिस को दी गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है. आरोपियों पर पुलिस ने धारा 452, 342, 384, 506, 355, 323, 149 के तहत केस दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें- Waris Punjab De: जेल में कैसी कट रही हैं अमृतपाल सिंह की रातें? मुलाकात के बाद चाचा ने बताया 'सच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget