एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach Case: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ा एक्शन, 7 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

PM Modi Security Lapse Case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

Punjab News: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. सुरक्षा में चूक मामले को लेकर सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है. इसमें बठिंडा एसपी गुरबिंदर सिंह, डीएसपी परसन सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह और एएसआई राकेश कुमार के नाम शामिल हैं.

दरअसल, पीएम मोदी 5 फरवरी 2022 को बठिंडा से सड़क मार्ग के जरिए फिरोजपुर आ रहे थे. तब किसानों ने रास्ते में जाम लगा दिया. इस वजह से पीएम मोदी के काफिले को फिरोजपुर के प्यारेआणा फ्लाईओवर पर रोकना पड़ा. फ्लाईओवर पर काफिला करीब 20 मिनट तक रूका रहा. इसके बाद सुरक्षा कारणों की वजह से पीएम मोदी के काफिले को फिरोजपुर जाने की बजाय वापस यू-टर्न करवा दिया गया.

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

दिल्ली वापस जाने के लिए जब पीएम मोदी एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनकी तरफ से पंजाब के उस समय के कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को धन्यवाद देते हुए कहा था कि वो जिंदा वापस लौट आए, इसके लिए सीएम का धन्यवाद. इसके बाद मामले को लेकर खूब विवाद हुआ था.

सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए बनाई थी कमेटी

फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक जांच कमेटी बनाई गई थी. इस जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पंजाब के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को दोषी करार दिया था. इसके बाद इस कमेटी ने अगस्त 2022 में जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी सौंपा था.

सितंबर 2022 में केंद्र सरकार की तरफ से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सितंबर 2022 में पंजाब सरकार को पत्र लिखा था. एक साल बाद पंजाब पुलिस की तरफ से मामले में कार्रवाई करते हुए सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है.

यह भी पढ़ें: Farmer Protest: चंडीगढ़ में आज किसानों के कूच की तैयारी, 3 दिन यहीं डालेंगे डेरा, पुलिस ने की 3-लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget