एक्सप्लोरर

PM Modi Gift E-Auction: पीएम मोदी को मिले तोहफों की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के मॉडल पर विवाद, SGPC-विपक्ष ने की ये मांग

PM Modi Gift Auction: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की ई-निलामी में श्री हरमंदिर साहिब के मॉडल को शामिल करने पर विवाद खड़ा हो गया है. इस पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया आई है.

Punjab News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को मिले उपहारों की ई-नीलामी का एलान किया गया है. इस ई-नीलामी में श्री हरमंदिर साहिब (Sri Harmandir Sahib) यानी स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के मॉडल को भी शामिल किया गया है. इसको लेकर पंजाब में सियासत गरमा गई है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)  के अलावा कांग्रेस (Congress) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने इस मॉडल की नीलामी जल्द से जल्द रोकने की मांग की है. ये मॉडल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से पीएम मोदी को भेंट किया गया था.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सम्मान और उपहारों की नीलामी में सचखंड श्री हरिमंदर साहब के मॉडल की नीलामी नहीं की जानी चाहिए. यह कोई सामान्य उपहार नहीं बल्कि श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है. मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि वह श्री हरमंदिर साहिब का मॉडल अपने आवास पर रखें."

‘नीलाम करना घोर अपमानजनक’

वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि सरकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा पीएम मोदी को दिए किए गए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र मॉडल की नीलामी करने जा रही है. यह अकाल पुरख और गुरुओं का आदर्श है. इसे आशीर्वाद और आशीर्वाद के एक पवित्र प्रतीक के रूप में दिया जाता है और इसे नीलाम करना घोर अपमानजनक होगा और सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करेगा.

सुखबीर सिंह बादल ने आगे लिखा, "मेरा प्रधानमंत्री से विनम्र अनुरोध है कि इस नीलामी को तुरंत रोका जाए. अगर यदि सरकार इस पवित्र और अमूल्य उपहार को संभालने में असमर्थ महसूस करती है, तो मेरा अनुरोध है कि इस पवित्र प्रतीक को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को वापस सौंप दिया जाए."

‘सिखों और पंजाबियों की भावनाएं आहत होंगी’

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है. जिसमें श्री हरिमंदिर साहिब जी का मॉडल भी शामिल है. आपसे अनुरोध है कि इसे सूची से हटा दें क्योंकि यह ऐसी वस्तु नहीं है, जिसका मौद्रिक संदर्भ में कोई सीमित मूल्य हो सकता है. इससे सिखों और पंजाबियों की भावनाएं आहत होंगी, क्योंकि श्री हरिमंदिर साहिब हर पंजाबी के लिए सर्वोच्च आध्यात्मिक और लौकिक पीठ है. मैं एसजीपीसी से इस मुद्दे को तुरंत पीएमओ के समक्ष उठाने का अनुरोध करता हूं."

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब के चर्चित पुलिस 'कैट' गुरमीत सिंह पिंकी की मौत, महज रास्ता पूछने पर एक शख्स को मारी थी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget