एक्सप्लोरर

रेप के दोषी पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा, मोहाली कोर्ट का बड़ा फैसला

Pastor Bajinder Singh: स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को रेप के मामले में दोषी करार देते हुए मोहाली कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. मोहाली कोर्ट ने 28 मार्च को सुनवाई के बाद बजिंदर सिंह को दोषी पाया था.

Pastor Bajinder Singh Convicted: पंजाब से आए स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने हाल ही में रेप के मामले में दोषी करार दिया था. आज (मंगलवार, 1 अप्रैल) को कोर्ट ने बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इस मामले में पिछली सुनवाई 28 मार्च को हुई थी, जब सभी सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने बजिंदर सिंह को रेप केस में दोषी पाया था. 

यह रेप केस साल 2018 का है. पीड़िता का कहना है कि वह पिछले 7 साल से न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रही थी. पीड़िता ने दावा किया कि उसके जैसी और भी कई महिलाएं हैं, जिसका पादरी बजिंदर सिंह शोषण करता था. 

की थी कम सजा की अपील
रेप पीड़िता के वकील अनिल सागर ने कहा कि अदालत ने पास्टर को ताउम्र उम्रकैद की सजा सुनाई है, जिसका मतलब है कि मौत होने तक उसे जेल में रहना पड़ेगा. मौत की सजा के बाद ये सबसे बड़ी सजा है. इससे उन लोगों को भी थोड़ी समझ आएगी, जिन्हें ये अपना जादू दिखाकर मूर्ख बनाता था. उसने (पादरी बजिंदर सिंह) अपील की थी कि उसे कम सजा सुनाई जाए मगर कोर्ट ने उसे नहीं माना.

धर्म परिवर्तन भी कराता था बजिंदर सिंह?
पीड़िता ने दावा किया कि बजिंदर सिंह धर्म के नाम पर लोगों का बेवकूफ बना रहा था. धर्म परिवर्तन के लिए बजिंदर सिंह को बाहर से हवाला का पैसा भी आता था.

'दरिंदा है बजिंदर सिंह'
पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ रेप मामले में शिकायतकर्ता ने कहा कि खुद को पादरी बताने वाला बजिंदर सिंह एक दरिंदा है और उसे कम से कम 20 साल की सजा होनी चाहिए.

क्या है पूरा मामला?
साल 2018 में मोहाली के जीरकपुर थाने में एक महिला ने बजिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि बजिंदर सिंह ने विदेश ले जाने का झांसा देकर उसका शोषण किया था. यह भी आरोप था कि रेप का वीडियो बनाकर वह धमकी देता था कि बातें न मानने पर वह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा. 

यह भी पढ़ें: पंजाब में AAP विधायकों के आवास के सामने किसानों का प्रदर्शन, 19 मार्च की कार्रवाई का किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget