एक्सप्लोरर

'इनसे जितनी दूरी रहे, उतनी ही...', हरियाणा में AAP से गठबंधन पर बोले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा

Partap Singh Bajwa News: पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि AAP के साथ हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में गठबंधन में चुनाव लड़े लेकिन रिजल्ट जीरो था. हाईकमान की सोच ऑल इंडिया लेवल की है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की कवायद जारी है. इस बीच पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस-आप गठबंधन की चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ तौर से कहा है कि कांग्रेस अभी आम आदमी पार्टी से दूरी बनाकर रखे तो बेहतर है.

हरियाणा में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ''मेरा पर्सनल मानना है कि आम आदमी पार्टी के साथ जितनी दूरी रहे, उतनी ही अभी अच्छी रहेगी.''

उन्होंने आगे कहा, ''पंजाब में हमने ये बात साबित कर दी. ये 92 से 32 पर आ गए. इसके बावजूद भी इनका जो तौर तरीका है, वो आपके सामने है. मैं कहता हूं कि इनके साथ हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में गठबंधन में चुनाव लड़े लेकिन रिजल्ट जीरो था. हरियाणा के कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से आप को हमने टिकट दी लेकिन हार गए. अगर यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार होता तो 100 फीसदी जीत जाता. 

उन्होंने ये भी कहा, ''दिल्ली में भी लोकसभा चुनाव के दौरान अगर हम अकेले लड़ते तो कम से कम 2 से तीन सीट हमें मिलती. मगर अब पार्टी हाईकमान इंडिया ब्लॉक को साथ रखना चाहता है. ये उनकी अपनी सोच है. उनकी सोच ऑल इंडिया लेवल की है, जबकि हमारी सोच स्टेट लेवल की है.''
  
उधर, कांग्रेस नेता अमरिंदर राजा ने कहा, ''हम इनसे रोज लड़ते हैं. हम इनसे विधानसभा में लड़ते हैं. आप देश में जैसा चलाना है चलाएं, लेकिन पंजाब में कांग्रेस के लोग जैसा चाहते हैं वैसा ही होगा. इन लोगों ने हमारे बंदों को जेल में डाला है. आप को देश में जो गठबंधन करना है करें, पंजाब मे ऐसा कुछ नहीं होगा.''

गौरतलब है कि हरियाणा में एक ही फेज में पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे. निर्वाचन आयोग ने 31 अगस्त को वोटिंग की तारीख में बदलाव किया था.

ये भी पढ़ें:

'...नहीं तो हम छोड़ देंगे', AAP से गठबंधन की चर्चा के बीच दीपक बाबरिया का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget