एक्सप्लोरर

ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश पर BJP उम्मीदवार IAS परमपाल कौर बोलीं, 'जो करना हैं कर लें मैं...'

Parampal Kaur Sidhu: परमपाल कौर सिद्धू ने बुधवार को कहा कि चाहे पंजाब सरकार कोई भी एक्शन ले लेकिन वो चुनाव जरूर लड़ेंगी. बीजेपी ने बठिंडा से उन्हें टिकट दिया है.

बठिंडा लोकसभा से बीजेपी की प्रत्याशी परमपाल कौर सिद्धू  ने आईएएस पद से वीआरएस को लेकर पंजाब सरकार के नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दो टूक में कहा कि दोबारा ड्यूटी ज्वाइन नहीं करेंगी. बुधवार (8 मई) को परमपाल ने कहा कि वो रिटायर हो चुकी हैं. केंद्र सरकार ने उन्हें रिटायर कर दिया है. इसलिए वे (पंजाब सरकार) अब जो मर्जी करें. 

'एप्लीकेशन में कुछ भी झूठ नहीं लिखा'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वीआरएस को लेकर एप्लीकेशन में कुछ भी झूठ नहीं लिखा. एप्लीकेशन में उन्होंने लिखा था कि वो अपनी बूढ़ी मां के पास रहना चाहती हैं और जिंदगी में उनके कुछ और भी प्लान हैं . परमपाल कौर सिद्धू शिरोमणि अकाली दल नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं.

पंजाब सरकार परेशान है- परमपाल

परमपाल 2011 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. बठिंडा में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वो 1 जून को लोकसभा चुनावों के बाद पंजाब सरकार के आदेश पर रिप्लाई सबमिट करेंगी. साथ ही कहा कि पंजाब सरकार सिर्फ उनका समय बर्बाद करना चाहती है क्योंकि वो परेशान है. उन्होंने कहा, "मैं राजनीति में उतर चुकी हू्ं अब लोगों की सेवा करनी है और मेरा एक मात्र उद्देश्य बठिंडा का विकास है." 

पंजाब सरकार ने खारिज किया वीआरएस

 बता दें कि केंद्र द्वारा त्यागपत्र मंजूर किए जाने के बावजूद भी पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारी और बठिंडा से बीजेपी प्रत्याशी परमपाल कौर का वीआरएस (समयपूर्व सेवानिवृत्ति) खारिज कर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा है. परमपाल कौर ने आईएएस की नौकरी से वीआरएस लेकर बीजेपी का दामन थाम लिया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी ने बठिंडा से चुनावी मैदान में उतारा.

नोटिस पीरियड माफ करना केंद्र का क्षेत्राधिकार नहीं- पंजाब सरकार

दरअसल, परमपाल कौर के वीआरएस की मांग को इसलिए खारिज कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने इस्तीफा देने के साथ ही तीन महीने के नोटिस पीरियड को भी माफ करने की मांग की थी. पंजाब सरकार ने अपने नोटिस में स्पष्ट कर दिया है कि नोटिस पीरियड माफ करना केंद्र सरकार का नहीं, बल्कि राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में आता है, जिसे ध्यान में रखते हुए उनका वीआरएस खारिज कर दिया गया.

BJP Candidate List: पंजाब की तीन सीटों पर BJP की लिस्ट, आनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?
पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?
लुधियाना में सड़क बनी मौत का गड्ढा! 20 फीट गहरे गड्ढे से सिस्टम पर उठे सवाल
लुधियाना में सड़क बनी मौत का गड्ढा! 20 फीट गहरे गड्ढे से सिस्टम पर उठे सवाल
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget