एक्सप्लोरर

पंजाब में मंडियों से धान की लिफ्टिंग न होने पर किसान परेशान, कहा- 'सरकार ने समय पर...'

Paddy Procurement: पंजाब के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री लाला चंद कटारूचक ने कहा, तकरीबन 24 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में आ चुका है. जिसमें से 22.50 लाख टन की खरीद हो चुकी है.

Punjab News: पंजाब की मंडियों में धान की लिफ्टिंग एक बड़ा मुद्दा बन गई है. किसान आरोप लगा रहे हैं कि धान की लिफ्टिंग सही नहीं हो रही है, जिसकी वजह से मंडियां धान से भरी पड़ी हैं. ऐसे में अब खरीद पर भी इसका असर पड़ रहा है. वहीं सोमवार (21 अक्तूबर) को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की. 

मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य में धान की उठाई जल्द से जल्द की जानी चाहिए. किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. राज्य के किसानों ने देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है. इस साल भी राज्य के किसानों द्वारा 185 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान राष्ट्रीय भंडार में दिए जाने की उम्मीद है."

बैठक के बाद पंजाब के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा, पंजाब की मंडियों में धान की खरीद चल रही है और अभी तक तकरीबन 24 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में आ चुका है. जिसमें से 22.50 लाख टन की खरीद हो चुकी है. वहीं अभी तक चार लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हो चुकी है. साथ ही किसानों को लगभग चार हजार करोड़ रुपये की अदायगी भी हो चुकी है.

मंत्री ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में धान की लिफ्टिंग में तेजी आएगी. धान की लिफ्टिंग के बाद स्टोरेज के प्रबंध किए जा रहे हैं. वहीं मंत्री की ओर से पेश किया गया डाटा ये बयान कर रहा है कि मंडियों में खरीदे गए धान की लिफ्टिंग धीमी है. इसकी वजह से खरीद पर भी फर्क पड़ रहा है. वहीं किसान संगठन आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र और राज्य सरकार ने समय पर धान स्टोरेज के प्रबंध नहीं किए, जिसकी वजह से धान की लिफ्टिंग मंडियों से नहीं हो पा रही है.

'बबीता फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ उकसाया', साक्षी मलिक का विनेश फोगाट और कांग्रेस पर बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget