एक्सप्लोरर

Haryana News: क्या इनेलो का जेजेपी में होगा विलय? ओमप्रकाश चौटाला ने दिया है यह जवाब

Haryana News: जेजेपी नेताओं की ओर से इनेलो के विलय का दावा किया जा रहा था. इनेलो मुखिया ओमप्रकाश चौटाला ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

Haryana News: इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी के विलय की खबर हरियाणा की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है. इंडियन नेशनल लोकदल के मुखिया ओमप्रकाश चौटाला ने हालांकि खुद सामने आकर सारी स्थिति को साफ कर दिया है. ओमप्रकाश चौटाला ने दावा किया है कि इंडियन नेशनल लोकदल का किसी भी पार्टी के अंदर विलय नहीं होगा.

जननायक जनता पार्टी के नेता और ओपी चौटाला के पोते ने इनेलो के जेजेपी में विलय का दावा किया था. ओम प्रकाश चौटाला ने कहा, ''इनेलो का किसी दूसरी पार्टी में विलय नहीं होगा. इनेलो पार्टी का अपना अलग है एक वजूद. हमारे साथ अगर कोई होगा शामिल तो हम करेंगे उसका स्वागत करेंगे.''

इससे पहले दिग्विजय चौटाला ने दावा किया था कि 2024 के चुनाव से पहले इनेलो का जेजेपी में विलय होगा. इनेलो के नेता अभय चौटाला भी दिग्विजय चौटाला के इस दावे को गलत बता चुके हैं. अभय चौटाला ने कहा कि जेजेपी के साथ जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. 

तीसरा मोर्चा बनाने का किया दावा

ओमप्रकाश चौटाला केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं. ओपी चौटाला ने कहा, ''तीसरे मोर्चे का बनना लगभग तय है. निश्चित रूप से समान विचारधारा वाले लोग इकट्ठा होंगे. मौजूदा सरकार में देश का वातावरण खराब हो चुका है. देश का हर नागरिक है इस सरकार से दुखी है.''

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इंडियन नेशनल लोकदल दो हिस्सों में बंट गई थीं. अजय चौटाला ने अपने बेटों के साथ मिलकर जननायक जनता पार्टी का गठन किया. जेजेपी 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतने में कामयाब रही और वह बीजेपी गठबंधन के साथ हरियाणा सरकार का हिस्सा है.

Punjab Election 2022: भदौर में चरणजीत चन्नी की मुश्किल बढ़ी, डिप्टी स्पीकर ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget