एक्सप्लोरर

Haryana Violence: पानीपत पहुंची नूंह हिंसा की आग, शरारती तत्वों ने मचाया उत्पात, दुकान और गाड़ियों को बनाया निशाना

Nuh Violence Update: नूंह हिंसा में मारे गए अभिषेक के इलाके में कुछ लोगों ने एक चिकन कॉर्नर पर पथराव किया, वहीं गाड़ियों पर भी पत्थर और डंडे बरसाए. अभिषेक की हत्या के बाद पानीपत में हलचल बनी हुई है.

Nuh Communal Clash: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद अन्य कई जिलों से भी तनाव की खबरें आ रही है. इसी बीच गुरुवार को पानीपत में शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया. पानीपत शहर के धमीजा कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक धमीजा की नूंह में हुई हिंसा के दौरान मौत हो गई थी. जिससे पानीपत में तनाव बना हुआ है. गुरुवार रात को 9 बजे के करीब शरारती तत्वों ने अभिषेक के घर के पास एक विशेष समुदाय की से जुड़े व्यक्ति के चिकन कॉर्नर पर पथराव कर दिया. शरारती तत्वों ने वहां खड़ी दो गाड़ियों पर पत्थर और डंडे भी बरसाए. 

युवकों ने लगाए धार्मिक नारे
धमीजा कॉलोनी में युवकों ने उत्पात मचाते हुए धार्मिक नारे भी लगाए. पानीपत में अभिषेक की हत्या के बाद से ही हलचल बनी हुई. जिसकी वजह से प्रशासन पहले से ही सतर्क है, प्रशासन की सूझबूझ से कोई बड़ी हिंसा नहीं हो पाई, युवक तोड़फोड़ कर फरार हो गए. इलाके में तनाव की स्थिति देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी जिसके बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही उत्पात मचा रहे युवक फरार हो गए.

घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. डीसपी सुरेश कुमार ने बताया कि इलाके में अब कोई तनाव नहीं है स्थिति समान्य है.

उत्पात मचाने वालों की होगी पहचान
डीसपी सुरेश कुमार ने कहा कि ये सिर्फ शरारत्ती तत्वों की हरकत हो सकती है. उत्पात मचाने वाले युवकों की जल्द पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी और शहरवासी बेफ्रिक रहें क्योंकि पुलिस मुस्तैद है. फिलहाल अभिषेक के घर के आसपास पुलिस जवान तैनात किए गए है वहीं एरिए को भी सील किया गया है. लोगों की जांच पड़ताल के बाद ही उन्हें इलाके में जाने की अनुमति दी जा रही है.

अभिषेक के परिवार से मिले VHP नेता
विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री प्रेम शंकर और क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खंडेलवाल नूंह हिंसा के दौरान मारे गए अभिषेक के परिजनों से मिलने पहुंचे. अभिषेक के परिवार ने उनसे अपने बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की. 

यह भी पढ़ें: Haryana Nuh Clash: नूंह में देर रात मस्जिद को फूंका, पहले गुरुग्राम में हुई थी मौलवी की हत्या, जानें पुलिस ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget