एक्सप्लोरर

Haryana News: नूंह की बेटी पश्चिम बंगाल में बनीं जज, क्षेत्र में खुशी की लहर

WBPSC Judicial Exam Result: रुखसाना के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है. बिटिया ने नूंह का नाम रोशन किया है. पिता सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर पद से रिटायर हुए हैं.

Haryana News: नूंह की बिटिया पश्चिम बंगाल में जज की कुर्सी पर बैठकर फैसले करेंगी. रुखसाना ने पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की न्यायिक परीक्षा (West Bengal Public Servic Commission Judicial Exam) में तीसरा स्थान हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है. बिटिया की सफलता पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है. गांव सुनारी की रहने वाली रुखसाना ने 24 मार्च 2023 को पश्चिम बंगाल में न्यायिक परीक्षा दी थी. 2 से 12 मई तक मुख्य परीक्षाएं हुई.

22 अप्रैल को रुखसाना का साक्षात्कार हुआ. पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को न्यायिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी. रुखसाना को न्यायिक परीक्षा में तीसरा स्थान मिला. अब रुखसाना पश्चिम बंगाल में जज बनेगी. उसने दसवीं तक की पढ़ाई तावडू में मॉडल स्कूल से की. इंटर की पढ़ाई करने रुखसाना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी चली गयी. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद रुखसाना ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएमएल की डिग्री ली.

नूंह की बेटी ने पश्चिम बंगाल में लहराया परचम

रुखसाना 2021-22 की हरियाणा न्यायिक परीक्षा में साक्षात्कार तक पहुंची थी. सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से बतौर मैनेजर रिटायर रुखसाना के पिता मोहम्मद इलियास बिटिया की सफलता से काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद रुखसाना की मां ने बिटिया की शादी करने पर जोर दिया था. रुखसाना ने मां की जिद के आगे सरेंडर नहीं किया.

न्यायिक परीक्षा में हासिल किया तीसरा स्थान

उसने 12वीं के बाद भी पढ़ाई जारी रखी. बेटी का पढ़ाई के प्रति रुझान देखकर मां को कदम पीछे खींचने पड़े. पिता ने बताया कि उस समय का लिया गया फैसला आज पूरे परिवार ही नहीं पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहा है. बिटिया के सिविल जज बनने पर घर बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है. परिजनों को बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं. 

(रिपोर्ट- राजेश यादव)

Haryana Lok Sabha Election 2024: ‘ये वोट जिहाद है, लोगों के अंदर...’, नायब सिंह सैनी का राहुल गांधी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget