एक्सप्लोरर

जालंधर के उद्योगपति नितिन कोहली AAP में शामिल, मनीष सिसोदिया बोले- 'जो भी...'

Punjab News: उद्योगपति नितिन कोहली आप में शामिल हुए. उन्हें विधायक रमन अरोड़ा की जगह प्रभारी बनाया गया जो भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुए थे. वह नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आप में शामिल हुए.

Punjab Politics: उद्योगपति नितिन कोहली गुरुवार को पंजाब के जालंधर जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए. कोहली के पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें विधायक रमन अरोड़ा की जगह जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का हलका प्रभारी बना दिया गया.

आप के पंजाब प्रभारी सिसोदिया ने कोहली का पार्टी में स्वागत करते हुए इस संबंध में घोषणा की. उन्होंने जालंधर में संवाददाताओं से कहा कि यह खुशी की बात है कि पंजाब के उद्योगपति आप सरकार में विश्वास रखते हुए पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. अरोड़ा को पिछले सप्ताह पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने जालंधर नगर निगम के एक अधिकारी के साथ मिलीभगत करके भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

जो भी गलत काम करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा - सिसोदिया

अरोड़ा की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए सिसोदिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पार्टी विधायक ने लोगों का विश्वास तोड़ा है, जिन्होंने उन्हें 2022 में जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से जीत सुनिश्चित करके विधानसभा में भेजा था. उन्होंने कहा कि यह केवल आम आदमी पार्टी है, जो भ्रष्ट आचरण में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ती. सिसोदिया ने जालंधर में संवाददाताओं से कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार की नीति है कि जो भी गलत काम करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार को पता चला कि अरोड़ा गलतियां कर रहे हैं और वह लोगों का भरोसा तोड़ रहे हैं, तो सरकार ने उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और एक बार भी यह नहीं सोचा कि वह पार्टी के विधायक हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, जो भी पंजाब के लोगों के साथ गलत करेगा, उसे परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और सतर्कता ब्यूरो को गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है. सिसोदिया ने कहा कि आप सरकार भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं करेगी. इस अवसर पर आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget