एक्सप्लोरर

Punjab Crime: कपूरथला में निहंग सिख ने युवक को उतारा मौत के घाट, गुरुद्वारे में बेअदबी के आरोप पर की हत्या

Nihang Sikh Killed Man: कपूरथला में निहंग सिख ने एक युवक की हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद को गुरुद्वारे के अंदर बंद कर लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है.

Punjab: पंजाब के कपूरथला जिले में निहंग सिख की ओर से एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जहां फगवाड़ा के ऐतिहासिक गुरुद्वारे श्री चौरा खूह साहिब में बेअदबी करने के संदेह में युवक की हत्या की गई. आरोपी निहंग सिख रमनदीप सिंह मंगू मठ ने युवक की हत्या करने के बाद एक वीडियो भी अपलोड किया है. उसने खुद को गुरुद्वारे के अंदर बंद कर लिया. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव बरामद कर लिया है.

फगवाड़ा के ऐतिहासिक गुरुद्वारे श्री चौरा खूह साहिब में बेअदबी करने के संदेह में निहंग सिख ने जिस युवक की हत्या की, अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है. वहीं वीडियो में आरोपी निहंग सिख रमनदीप सिंह मंगू मठ ने दावा किया है कि युवक को बेअदबी करने के लिए गुरुद्वारे में भेजा गया था. युवक की हत्या के बाद गुरुद्वारे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि किसी तरह का कोई तनावपूर्ण माहौल ना बन पाए. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है.

पिछले कुछ सालों से बढ़ी बेअदबी की घटनाएं

पंजाब में पिछले कुछ सालों में बेअदबी की घटनाएं बढ़ी हैं. अभी कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनकी पंजाब में सरकार के दौरान हुई घटनाओं को लेकर सिख समुदाय से माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी शासन के दौरान 2015 में बेअदबी की घटनाओं में शामिल दोषियों को पकड़ने और सजा दिलाने में विफल रही. सुखबीर बादल ने कहा कि मुझे दुख है कि हम कुछ तथाकथित पंथिक व्यक्तियों और संगठनों की साजिशों को समझ नहीं पाए और उन्हें हरा नहीं पाए. इसकी वजह से हमें जांच सीबीआई को सौंपने के लिए मजबूर किया गया. 

यह भी पढ़ें: Punjab Illegal Mining Case: NGT ने अवैध खनन मामले में पंजाब सरकार से मांगा जवाब, नवजोत सिंह सिद्धू ने दायर की थी याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget