एक्सप्लोरर

Punjab: पानी की बंटवारे को लेकर छिड़ा नया विवाद, हिमाचल को बीबीएमबी का पानी देने पर भड़के सीएम मान

हिमाचल को बीबीएमबी का पानी देने पर सीएम मान ने केंद्र के फैसले को पूरी तरह अनुचित, निराधार और पंजाब के साथ घोर अन्याय बताया है. इन्होंने इसके लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है.

Punjab News:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  हिमाचल को बीबीएमबी का पानी देने पर एतराज जताया है. उन्होंने हिमाचल द्वारा सिंचाई योजनाओं के वास्ते पानी लेने के लिए एनओसी मांगने की शर्तों को माफ करने पर केंद्र के फैसले पर विरोध जताया है. सीएम मान ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में बीबीएमबी के अध्यक्ष को निर्देश जारी किया गया है.

‘नए सिरे से हुआ पानी का बंटवारा’
सीएम मान ने कहा हिमाचल प्रदेश को बिजली के लिए भी सर्वोच्च न्यायालय ने 7.19 प्रतिशत हिस्सा दिया गया है. उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्रालय ने जिस प्रकार से पत्र लिखा है उससे यह पता चलता है कि नए सिरे से पानी का बंटवारा हुआ है. जबकि ऊर्जा मंत्रालय को पानी के बंटवारे का कोई हक नहीं है.

‘हिमाचल नहीं कर सकता नदियों के पानी पर दावा’
सीएम मान ने कहा कि सतलुज, रावी और ब्यास नदियों का पानी पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और राजस्थान को अलग-अलग समझौतों के तहत दिया गया है. और यह निर्धारित पानी विशेष नहरी प्रणाली के जरिए सप्लाई होता है. लेकिन हिमाचल इस पानी पर कोई दावा नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि जल संविधान की राज्य सूची-दिव्तीय की प्रविष्टि 17 के अनुसार यह एक राज्य का विषय है.

फैसले को वापस लेने की जरूरत
सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने तत्काल निर्देश देकर सिंचाई योजनाओं को शामिल कर लिया है. लेकिन वर्तमान समय में नदियों में पानी हर साल घटता चला जा रहा है और सभी के द्वारा पानी की मांग की जा रही है. ऐसे में भागीदार राज्यों को केंद्र के एकतरफा फैसले पर पुनर्विचार कर फैसला वापस लेना चाहिए. सीएम मान ने केंद्र के फैसले को पूरी तरह अनुचित, निराधार और पंजाब के साथ घोर अन्याय बताया.  

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: हरियाणा के दक्षिणी इलाकों में दिखाई देगा बिपरजॉय चक्रवात का असर, 19 जून तक बारिश का अलर्ट जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget