एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा शुरु करने जा रहे हैं अपना यूट्यूब चैनल, जानिए आपके लिए क्या होगा खास

यूट्यूब चैनल से नीरज अपने प्रशंसकों से सीधा जुड़ सकेगें. नीरज चैनल के द्वारा जैवलिन थ्रो और फिटनेस से संबंधित कहानियां पेश करेंगे. उनका यूट्यूब चैनल रविवार को लांच किया जाएगा.

Neeraj Chopra: अगला ओलंपिक होने में अभी काफी समय बाकी है. ओलंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा अपने खेल पर ध्यान देने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं. इसी कड़ी में अब नीरज चोपड़ा अपना यूट्यूब चैनल शुरु करने जा रहे हैं. यूट्यूब चैनल से नीरज अपने प्रशंसकों से सीधा जुड़ सकेगें. नीरज चैनल के द्वारा जैवलिन थ्रो और फिटनेस से संबंधित कहानियां पेश करेंगे. उनका यूट्यूब चैनल रविवार को लांच किया जाएगा. नीरज चोपड़ा ने इसकी जानकारी अपने सभी प्रसंशकों को दी.

नीरज ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि "यूट्यूब के साथ मेरा खास जुड़ाव रहा है. क्योंकि दुनिया भर के जैवलिन थ्रो के खिलाड़ियों को मैं इसपर देखा करता था. मैनें उनके वीडियो देखकर काफी कुछ सीखा है. इसके अलावा प्रैक्टिस के दौरान बीच-बीच में मैं यूट्यूब देखता हूं. अब मुझे अपना चैनल शुरु करने का रोमांच है. उम्मीद है कि अगली पीढ़ी के भारतीय खिलाड़ियों की मदद कर सकूंगा." 

नीरज ने शुरुआत में यूट्यूब देखकर भाला फेंकने की ट्रेनिंग ली

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा पहले एथलीट हैं जिन्होंने भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है. ओलंपिक में नीरज ने पहली कोशिश में 86.65 मीटर दूर भाला फेंक कर पहले नंबर पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाइ किया था. फाइनल में नारज ने रिकॉर्ड दूरी पर भाला फेंक कर इतिहास रच दिया. यह उपल्बधि नीरज जैसे सामान्य परिवार से आने वाले लड़के के लिए बहुत बड़ी है, क्योंकि नीरज चोपड़ा एक गरीब किसान परिवार से आते हैं. वे अपने शुरुआती दौर में कई कठिनाइयों का सामना करके यहां तक पहुंचे हैं. शुरु में उनके पास कोई कोच भी नहीं था. इसके बावजूद भी उन्होंने कामयाबी हासिल की. नीरज के खेल की यह बेमिसाल यात्रा युवा खिलाड़ियों को काफी प्रेरित करेगी. बता दें कि नीरज ने यू ट्यूब देख कर भी भाला फेंकने की ट्रेनिंग ली है..

यह भी पढ़ें:

UP Deputy CM: योगी मंत्रिमंडल में फिर हो सकते हैं दो से तीन डिप्टी सीएम, इन नेताओं का नाम सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget