एक्सप्लोरर

Haryana: गुरुग्राम में LPG प्लांट में गैस लीक, अधिकारियों में मचा हड़कंप, NDRF ने संभाला मोर्चा, मॉक ड्रिल के दौरान ऐसा दिखा नजारा

Gurugram News: गुरुगाम में आज जिला प्रशासन और एनडीआरएफ ने इंडियन ऑयल LPG प्लांट में गैस पाइपलाइन में किसी आपातकालीन दुर्घटना की स्‍थिति में कैसे निपटा जाए उसको लेकर मॉक ड्रिल की.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में जिला प्रशासन व एनडीआरएफ (NDRF) द्वारा भोंडसी क्षेत्र के नया गांव स्थित इंडियन ऑयल (Indian Oil) के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में गैस पाइपलाइन में किसी आपातकालीन दुर्घटना की स्‍थिति में आपातकालीन तैयारी की जांच किए जाने के लिए मॉक ड्रिल की गई. इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ की टीम ने पाइपलाइन गैस रिसाव होने की स्थिति में वहां पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तौर तरीकों के बारे में बताया. वहीं मॉक ड्रिल के बाद कमियों एवं गलतियों पर चर्चा के लिए समीक्षा बैठक भी की गई. 

LPG गैस पाइपलाइन लीक को लेकर मॉक ड्रिल
मॉकड्रिल के तहत भोंडसी के नयागांव में इंडियन ऑयल की एलपीजी गैस पाइपलाइन लीक हो गई. गैस रिसाव के बारे में तुरंत लाइनमैन ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया. वहां से इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल तत्काल इंजीनियरों की टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. उसके बाद एनडीआरएफ द्वारा गैस रिसाव से संबंधित आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल देखने को मिली. इस दौरान आपात स्थिति के तहत अग्निशमन की गाड़ियां, एंबुलेंस पहुंच रहीं थीं और लोगों को माइक के माध्यम से सूचना दी जा रही थी. यहां ना आएं, गैस का रिसाव हो रहा है। इसके साथ किसी ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग ना करें। इस दौरान गैस रिसाव वाले स्थान की घेराबंदी करके अलग कर दिया गया.

किस तरीके से करें बचाव, समझाया तरीका
घटना स्थल पर गैस रिसाव वाले स्थान पर आग लगने पर इसे उच्च लेवल की आपात स्थिति मानते हुए कंपनी प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन को घटना के बारे में सूचित किया गया और स्वयं जिला आपदा प्रबंधन की नोडल अधिकारी एवं डीआरओ पूनम अपनी टीम के साथ वहां पहुंची. इसके बाद एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें विभिन्न आपदा सुरक्षा उपायों के माध्यम से हालात पर काबू पाती हैं. इस गैस लीकेज में कुछ लोग भी घिरे हुए दिखाए गए. जिन्हें संबंधित टीमों द्वारा  प्राथमिक सहायता देते हुए उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया. इसके अलावा यह भी दिखाया गया कि आपातकाल के दौरान किस तरीके से बचाव कार्य को अंजाम देना चाहिए, क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थ बहुत ज्वलनशील पदार्थ है इसलिए उसे किस तरीके से बचाव किया जा सकता है.  

मॉक ड्रिल के दौरान इन लोगों की रही मौजूदगी
मॉकड्रिल के दौरान इंडियन ऑयल प्लांट के डीजीएम अजय, पुलिस, अग्निशमन विभाग, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग, नगर निगम गुरुग्राम, पशुपालन विभाग, लोकनिर्माण विभाग, स्वास्थ विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग केंद्र एवम स्थानीय गांवों के ग्रामीणों सहित इंडियन ऑयल कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें: Success Story: महिला सर्जन रहते हुए देश की पहली पैरा कमांडो बनी पायल छाबड़ा, ऐसे हासिल किया मुकाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget