एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu ने चरणजीत सिंह चन्नी पर बोला हमला, कहा- पंजाब के लिए जारी रखेंगे लड़ाई

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने अवैध रेत खनन का मुद्दा फिर से उठाया है. सिद्धू ने बिना नाम लिए चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लिया.

Punjab News: अवैध रेत खनन के मामले में पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किल बढ़ती जा रही है. प्रवर्तन निदेशालय ने चरणजीत सिंह चन्नी को अवैध रेत खनन के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी. सिद्धू ने चन्नी पर नाम लिए बिना हमला बोला. सिद्धू ने कहा, ''मेरी लड़ाई पंजाब के लिए थी, रेत के लिए नहीं. जमीन जिनके कब्जे में थी. रेत और शराब माफिया के हितों ने पंजाब को लूटा है. या तो पंजाब रहेगा या फिर माफिया. मेरी लड़ाई जारी रहेगी.''

नवजोत सिंह सिद्धू पहले भी अवैध रेत खनन का मुद्दा उठाते रहे हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी अवैध रेत खनन के मामले को लेकर कई बार चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला था.

चन्नी ने कही यह बात

अवैध रेत खनन के मामले में चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी पहले से ही जेल में है. गुरुवार को चरणजीत सिंह चन्नी से इस मामले में ईडी ने 6 घंटे तक पूछताछ की है. चन्नी ने कहा, ''मुझे कल बुलाया गया और मैंने ईडी के सामने पेश होकर अपना बयान ​दे दिया। मुझे दोबारा नहीं बुलाया गया है, मुझसे जो पूछा गया मैंने वो बता दिया.''

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब विधानसभा चुनाव में चमकौर साहिब और भदौर से हार का सामना करना पड़ा. विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही चरणजीत चन्नी एक्टिव पॉलिटिक्स में नज़र नहीं आ रहे हैं.

Bhagwant Mann 16 अप्रैल को करने जा रहे हैं बहुत बड़ा एलान, अधिकारियों को लेकर छिड़े विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget