एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: नवजोत सिद्धू ने किया था दावा- पार्टी हाईकमान नहीं लोग तय करेंगे सीएम, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Punjab Election: नवजोत सिंह सिद्धू लगातार दावा करते रहे हैं कि पार्टी हाईकमान नहीं बल्कि पंजाब के लोग सीएम तय करेंगे. सिद्धू के पुराने बयान पर विरोधी निशान साध रहे हैं.

Punjab Election 2022: कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार बनने की रेस में पिछड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) का पुराना बयान शेयर किया है. इस बयान में नवजोत सिंह सिद्धू दावा कर रहे थे कि पार्टी हाईकमान नहीं बल्कि पंजाब के लोग राज्य का अगला सीएम तय करेंगे.

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को एलान किया कि कांग्रेस पार्टी चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में विधानसभा चुनाव लड़ेगी. नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी हाईकमान को भरोसा दिलाया कि वह चन्नी का साथ देंगे और पार्टी के साथ इस फैसले पर पूरी तरह से डटे रहेंगे.

नवजोत सिंह सिद्धू का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कहते दिख रहे हैं, ''भाई सीएम पंजाब के लोग बनाएंगे. आपको किसने कह दिया कि पार्टी हाईकमान सीएम बनाएगी. मेरी बात सुन लो. आप किसी भी तरह की गलतफहमी में मत रहो. पंजाब के लोगों ने ही अगला सीएम बनाना है.''

वायरल हो रहा है वीडियो

पंजाब लोक कांग्रेस ने अपने वीडियो में सिद्धू के भाषण के बाद राहुल गांधी के बयान का वो हिस्सा जोड़ा है जिसमें उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम उम्मीदवार घोषित किया. नवजोत सिंह सिद्धू के ऊपर बनाया गया पंजाब लोक कांग्रेस का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू के साथ विवाद की वजह से ही अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी. नवजोत सिंह सिद्धू के हाथ हालांकि इस विवाद के बाद भी कुर्सी नहीं आई. नवजोत सिंह सिद्धू को उम्मीद थी कि कांग्रेस पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए उनके चेहरे पर दांव लगा सकती है. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ही मैदान में जाने का फैसला किया.

Congress CM Face of Punjab: पंजाब में कांग्रेस ने किया सीएम फेस का ऐलान, चरणजीत सिंह चन्नी को दिया मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget