एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu बना सकते हैं अलग फ्रंट, इन वजहों से तेज हुए कयास

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू और प्रशांत किशोर के बीच मंगलवार को अहम मुलाकात हुई है. ये मुलाकात उस वक्त हुई जब प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का विकल्प ठुकारा दिया.

Punjab News: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और प्रशांत किशोर के बीच हुई मुलाकात ने नए कयासों को जन्म दे दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर पहले से ही पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने के आरोप लग रहे हैं. इस बीच प्रशांत किशोर के साथ हुई उनकी मुलाकात पंजाब की राजनीति में नई संभावनाए पैदा कर सकती है.

प्रशांत किशोर ने मंगलवार को ही कांग्रेस के साथ जुड़ने का ऑफर रिजेक्ट किया. इस बात के सामने आने के कुछ ही देर बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में नया फ्रंट बना सकते हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू लगातार उन नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं जिन पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोपों को लेकर कार्रवाई कर रही है. हाल ही में कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने इन नेताओं से मुलाकात करने को लेकर सिद्धू पर भी कार्रवाई करने के संकेत दिए थे. 

सिद्धू बना सकते हैं अलग फ्रंट

कांग्रेस ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है. सुनील जाखड़ के साथ रहे तमाम मतभेदों के बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल में ही उनसे मुलाकात की थी. इसलिए भी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू इन नेताओं को साथ लेकर पंजाब से जुड़े मुद्दों पर एक फ्रंट बना सकते हैं. 

पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू राज्य से जुड़े मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर रहे हैं. हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व विधायकों के एक गूट के साथ राज्यपाल से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा को कोई जानकारी नहीं थी. नवजोत सिंह सिद्धू की इन कोशिशों को 2024 में वापसी करने के तौर पर भी देखा जा रहा है.

कांग्रेस में मचे घमासान के बीच प्रशांत किशोर से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, फोटो ट्वीट कर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget