एक्सप्लोरर

Haryana Lok Sabha Election: हरियाणा में AAP का विस्तार, पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा पार्टी में हुए शामिल

Narendra Sharma joins AAP: आप सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में नरेंद्र शर्मा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली. संजय सिंह ने आप प्रत्याशी सुशील कुमार गुप्ता की जीत का दावा किया.

हरियाणा के पूर्व मंत्री नरेन्द्र शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. सोमवार (6 मई) को भारतीय किसान यूनियन  संयुक्त मोर्चा (टिकैत ग्रुप) के प्रदेश महासचिव भूरा राम ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली. संजय सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी सुशील कुमार गुप्ता के  के समर्थन में इरिगेशन और इलेक्शन मिनिस्टर, हैफेड चेयरमैन व पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, कैथल से वाइस चेयरपर्सन सीमा वाल्मीकि और मौजूदा MC संदीप ने बीजेपी छोड़ आप का दामन थामा है.

वहीं, प्रेस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा, "बहुत खुशी की बात है कि हरियाणा के पूर्व मंत्री जिनके पास सिंचाई जैसा महत्वपूर्ण विभाग रहा नरेंद्र शर्मा आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो रहे हैं. मैं उनका स्वागत करता हूं. आम आदमी पार्टी परिवार में उनके आने से सुशील गुप्ता के चुनाव में बहुत बल मिलेगा. इंडिया गठबंधन की जीत का रास्ता और मजबूत होगा."

बता दें कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आप के सुशील कुमार गुप्ता इंडिया गठबंधन की तरफ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं. संजय सिंह ने कहा, "कुरुक्षेत्र अधर्म के खिलाफ धर्म के जीत की नगरी है. भगवान श्री कृष्ण ने पवित्र गीता का उपदेश यहां दिया. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस देश में कौरवों का राज चल रहा है, उसका नाश करने की शुरुआत कुरुक्षेत्र और हरियाणा के लोग कर चुके हैं."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जो भाषा बोल रहे हैं वो उनकी हार का प्रतीक है. जिस प्रकार के बौखलाहट की भाषा वो बोल रहे हैं वो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री की भाषा नहीं हो सकती. हर चुनाव में कुछ न कुछ बोलते हैं. अभी महाराष्ट्र गए थे, शरद पवार को कहने लगे कि ये भटकती आत्मा हैं. उद्धव ठाकरे की शिवसेना को कह रहे हैं कि नकली शिवसेना है. बंगाल में दीदी ओ दीदी कहने लगे."

हरियाणा में बीजेपी की सीटों को लेकर चौधरी बीरेंद्र सिंह ने किया बड़ा दावा, '10 की बात करते हैं, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget