एक्सप्लोरर

'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली

आप के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल ने होली पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया है. उन्होंने देशवासियों से 'एक मुट्ठी गुलाल' आसमान में उछालकर शहीदों के बलिदान को याद करने की अपील की है.

Holi 2026 News: इस होली के रंगों के बीच एक ऐसी आवाज़ भी गूंज रही है जो सिर्फ उत्सव की नहीं, बल्कि कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल ने इस बार होली को एक विशेष संकल्प के साथ मनाने की अपील की है, एक ऐसा संकल्प जो हर भारतीय के दिल को छूता है.

डॉ. अशोक मित्तल ने कहा कि हम आज़ाद भारत में जो भी त्यौहार मनाते हैं, जो भी खुशियाँ साझा करते हैं, जो भी रंग अपने जीवन में भरते हैं, वह उन वीर जवानों के कारण संभव है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनकी शहादत ही हमारी आज़ादी की असली नींव है.

एक मुट्ठी लाल गुलाल आसमान की ओर उछालें- अशोक

उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि इस होली पर जब भी रंगों का उत्सव मनाएं, तो एक मुट्ठी लाल गुलाल आसमान की ओर उछालें. एक प्रतीक के रूप में, सम्मान के रूप में, उन शहीदों के नाम, जिनके बलिदान के कारण हम सुकून और सुरक्षा के साथ हर त्यौहार मना पाते हैं.

डॉ. अशोक मित्तल ने इसे केवल एक भावनात्मक अपील नहीं, बल्कि जनभावना से जुड़ा एक राष्ट्रव्यापी संदेश बताया. उनका कहना है कि “रंग सिर्फ खुशियों के नहीं, जिम्मेदारी के भी होते हैं. अगर हर घर, हर शहर, हर गली इस एक छोटे से संकल्प से जुड़ जाए, तो यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बन सकता है.”

शहीदों के नाम होना चाहिए होली का रंग- अशोक

उन्होंने पंजाब की जनता का विशेष रूप से आह्वान करते हुए कहा कि यह वही धरती है जिसने देश को असंख्य वीर सपूत दिए हैं. पंजाब की मिट्टी में शौर्य और बलिदान की परंपरा रची-बसी है. ऐसे में इस बार होली का एक रंग उन शहीदों के नाम होना चाहिए, जिन्होंने सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा की और हमें सुरक्षित भविष्य दिया.

आम आदमी पार्टी की विचारधारा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा देशहित, ईमानदारी और जनता की सेवा को सर्वोपरि मानती है. शहीदों का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि भावना और संकल्प से होना चाहिए. यही वह राजनीति है जो लोगों को जोड़ती है, समाज को मजबूत करती है और देश को आगे बढ़ाती है.

#EkMutthiGulaal अभियान से जुड़ें लोग- अशोक

उन्होंने #EkMutthiGulaal अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक हैशटैग नहीं, बल्कि एक भाव है, देश के साथ, देश के लिए… हमेशा. होली की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. अशोक मित्तल ने कहा कि इस बार रंगों के साथ-साथ दिलों में भी देशभक्ति का रंग घुलना चाहिए. शहीदों को नमन, देश को प्रणाम, और हर भारतीय के लिए प्रेम, सम्मान और एकता का संदेश, यही इस होली का सच्चा अर्थ है, जय हिंद.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: बठिंडा-बरनाला नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और 3 साल की बच्ची की मौत
Punjab News: बठिंडा-बरनाला नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और 3 साल की बच्ची की मौत
ईरान युद्ध का असर अब पंजाब की रसोई तक पहुंचा, फरीदकोट में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप
ईरान युद्ध का असर अब पंजाब की रसोई तक पहुंचा, फरीदकोट में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप
Punjab News: महिलाओं पर टिप्पणी से घिरे सुखपाल सिंह खैरा, पंजाब महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश
महिलाओं पर टिप्पणी से घिरे सुखपाल सिंह खैरा, पंजाब महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश
चंडीगढ़ प्रशासन का चला हंटर! अब खास दुकानों से ड्रेस-किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे स्कूल
चंडीगढ़ प्रशासन का चला हंटर! अब खास दुकानों से ड्रेस-किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे स्कूल
Advertisement

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
UP Elections 2027: यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget