एक्सप्लोरर

Nafe Singh Rathee: CBI करेगी नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने किया ऐलान

Nafe Singh Rathee Murder: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को घोषणा की कि INLD प्रमुख नफे सिंह राठी हत्याकांड की CBI जांच होगी. उन्होंने भरोसा दिया है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Haryana News: राज्य विधानसभा में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, ''हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच CBI से कराई जाएगी. इस हत्याकांड के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.पुलिस मामले की जांच कर रही है."

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को विधानसभा में आश्वासन दिया कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जाएगी.

हमलावरों ने गोली मारकर की राठी की हत्या

बता दें कि दिल्ली से सटे हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रविवार (25 फरवरी) को अज्ञात हमलावरों ने राठी और पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्तों पहले हुए इस हमले को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. विपक्ष ने घटना को लेकर बीजेपी शासित राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाए.

अनिल विज ने विधानसभा में कहा, ‘‘अगर सदन सिर्फ सीबीआई जांच से संतुष्ट है तो मैं सदस्यों को आश्वासन देता हूं कि हम मामला सीबीआई को सौंप देंगे.’’

सदन की कार्रवाई की शुरुआत में, विपक्षी दल कांग्रेस ने राठी की हत्या का मुद्दा उठाया और घटना की जांच या तो उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की. ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था पर स्थगन प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. प्रश्नकाल के तुरंत बाद, कांग्रेस सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया और कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग की.

सामने आई बेटे जितेंद्र राठी की प्रतिक्रिया

नफे सिंह राठी हत्याकांड में उनके बेटे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जितेंद्र राठी ने कहा कि मेरे पिता पिछले 5 सालों से सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे. लेकिन ऊपर सरकार में बैठे लोग यही चाहते थे कि नफे सिंह जब तक हरियाणा की राजनीति में है. तब तक मुद्दे उठाते रहेंगे. सरकार की कुनीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और यही कारण था कि पहले तो हमारे ऊपर झूठे मुकदमें लादकर दबाया गया, अब मेरे पिता की हत्या करवा दी.

इसे भी पढ़ें: Farmer's Protest: किसान आंदोलन को मिल रहा है पंजाब सरकार का समर्थन? राकेश टिकैत ने बताया क्या है रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget