एक्सप्लोरर

Haryana Murder Case: गुरुग्राम के कारोबारी की रोहतक में हत्या, मां पीजीआई में भर्ती, शादी में शामिल होने जा रहे थे संगरुर

Rohtak Murder Case: रोहतक पुलिस के अनुसार गुरुग्राम निवासी कारोबारी सचिन अपनी मां कृष्णा देवी, पत्नी मोनिका व दो बच्चों के साथ सड़क रास्ते से अपनी गाड़ी में संगरुर जा रहे थे.   

Punjab News: हरियाणा के रोहतक के कस्बा लाखनमाजरा में गुरुवार की रात एक होटल के बाहर बदमाशों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस दौरान  बेटे को बचाने आई मां को भी बदमाशों ने गोली मार दी. महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पीजीआई में भर्ती कराया गया है. दूसरी तरफ रोहतक पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 
 
घटना के समय कारोबारी अपने परिवार सहित शादी में शामिल होने गुरुग्राम से संगरुर जा रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया. जबकि महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया है.

शादी में शामिल होने जा रहे थे संगरुर

रोहतक पुलिस के अनुसार गुरुग्राम निवासी कारोबारी सचिन अपनी मां कृष्णा देवी, पत्नी मोनिका व दो बच्चों के साथ सड़क रास्ते से अपनी गाड़ी में संगरुर जा रहे थे. देर रात करीब बारह बजे सचिन ने गाड़ी लाखनमाजरा स्थित होटल हरपुंज पर रोकी थी. खाना खाने के बाद जब सचिन होटल से बाहर आया और गाड़ी की खिड़की खोलने लगा, तो कार सवार तीन युवक वहां आये. तीनों युवकों ने बिना कुछ बोले सचिन पर फायरिंग कर दी. बेटे को बचाने के लिए जब उसकी मां कृष्णा देवी गाड़ी के पास आई तो बदमाशों ने उसके भी पैर में गोली मार दी. 

हमलावर मौके से फरार 

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. अचानक हुई फायरिंग से वहां पर अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि सचिन की मौत हो चुकी है और उसकी मां की हालत नाजुक है.

महिला को पीजीआई में कराया भर्ती

रोहतक पुलिस ने कृष्णा देवी को तुरंत पीजीआई में भर्ती कराया और बाद में उनके ब्यान दर्ज किए. पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है. पुलिस ने इस संबंध में कृष्णा देवी के ब्यान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

(-राजेश यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget