एक्सप्लोरर

Punjab News: लड्डू में जहर मिलाकर खिलाया, तड़प-तड़प पर 20 से ज्यादा आवारा कुत्तों ने तोड़ा दम

Khanna News: खन्ना शहर में कुछ शरारती तत्वों ने आवारा कुत्तों को लड्डू में जहर मिलाकर खिला दिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 20 कुत्तों को मारा गया है. 5 कुत्तों के शव बरामद कर लिए गए है.

Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना शहर में शरारती तत्वों द्वारा 20 कुत्तों को मारने का मामला सामने आया है. खन्ना शहर के केहर सिंह कॉलोनी में कुछ शरारती तत्वों ने आवारा कुत्तों को लड्डू में जहर मिलाकर खिला दिया. जिससे 20 कुत्तों की मौत हो गई. कॉलोनी में कुत्तों की मौत की खबर फैलते ही हडकंप मच गया. कॉलोनीवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने कुत्तों के शव बरामद कर लिए है.

5 कुत्तों के शव बरामद

केहर सिंह कॉलोनी में रहने वाले अशोक कुमार, कर्मपाल, धीर सिंह, काला, जोगिंदर सिंह, बब्बू और लखवर सिंह समेत कई महिलाओं का कहना है कि उनकी कॉलोनी में करीब 20 से 25 कुत्ते धूमते थे, लेकिन अचानक सारे कुत्ते गायब हो गए. अभी तक 5 कुत्तों के शव बरामद किए गए है. लोगों का कहना है कई कुत्तों के शवों को दफना दिया गया होगा. शरारती तत्वों ने आवारा कुत्तों को खाने में देकर मारा है.

कॉलोनिवासियों ने की शिकायत 

कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने आज सुबह कई कुत्तों को उल्टियां करते हुए देखा, अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और मौत हो गई. कॉलोनीवासियों ने कुत्तों को जहर देकर मारने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. नगर कौंसिल के ईओ हरपाल सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए.

CCTV कैमरों को खंगाला

डीएसपी ट्रेनी एडीशनल एसएचओ मंदीप कौर ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने कहा कि 5 कुत्तों के शव मिले हैं, जिनको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मरने वाले कुत्तों की संख्या के बारे में जांच की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ कहां जा सकेगा. उन्होंने कहा कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस पता लगा रही है कि कौन है जो कुत्तों को जहर देकर मार रहा है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: हरियाणा में NIA और STF का ताबड़तोड़ एक्शन, 77 जगहों पर छापेमारी कर 5 शूटरों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget