एक्सप्लोरर

Monu Manesar News: मोनू मानेसर को राहत नहीं, पटौदी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Monu Manesar Case: नूंह हिंसा के मामले में 11 सितंबर को गुरुग्राम पुलिस ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया था. इसके बाद राजस्थान पुलिस ने नासिर-जुनैद की हत्या के मामले में प्रोडक्शन रिमांड पर ले लिया था.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में पटौदी कोर्ट (Pataudi Court) ने गौ रक्षक मोनू मानेसर (Monu Manesar) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बुधवार को मोनू मानेसर की पटौदी कोर्ट में पेशी हुई. मोनू मानेसर को भोंडसी जेल (Bhondsi Jail) भेजा गया है. इससे पहले गौ रक्षक मोनू मानेसर को अदालत ने गुरुग्राम में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में चार दिन की हरियाणा पुलिस (Haryana Police) की रिमांड पर भेज दिया था. कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि मोनू मानेसर की अगली पेशी आगामी 25 अक्टूबर को होगी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा.

गौरतलब है कि इसी साल 7 फरवरी की देर रात पटौदी के बाबर शाह मोहल्ले में दो समुदायों में विवाद के बाद पहले पथराव हुआ था. उसके बाद गोलियां चलने लगी और इसी फायरिंग में मोनू मानेसर अवैध असलहे के साथ फायरिंग करता हुआ मोबाइल कैमरों में कैद हुए था. फायरिंग में 12वीं क्लास के छात्र को गोली भी लगी थी. इसके बाद से मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे.

स्कॉर्पियो, राइफल और कारतूस बरामद

मोनू मानेसर के वकील भूपेंद्र सिंह ने बताया, "हमने मोनू की जमानत मांगी थी लेकिन अदालत ने 14 दिन के लिए नयायिक हिरासत में भेज दिया. अब 14 दिन के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी. गुरुग्राम की पटौदी पुलिस ने मोनू मानेसर की रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर एक स्कॉर्पियो, एक राइफल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

Monu Manesar News: मोनू मानेसर को राहत नहीं, पटौदी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

गुरुग्राम पुलिस ने पटौदी पुलिस स्टेशन में मोनू मानेसर के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 120 बी, 307 और 201 आईपीसी के तहत एक अलग मामला दर्ज किया था. पटौदी में हत्या के प्रयास के मामले में राजस्थान की अजमेर जेल में बंद मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस बीते शनिवार को प्रोडक्शन वारंट पर वापस हरियाणा लेकर आई थी. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से मोनू मानेसर को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था.

राजस्थान पुलिस ने लिया था रिमांड पर

नूंह हिंसा के मामले में 11 सितंबर को गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर को गिरफ्तार किया था. इसके बाद नूंह कोर्ट में पेश किए जाने के बाद राजस्थान पुलिस ने उसे नासिर और जुनैद की हत्या के मामले में प्रोडक्शन रिमांड पर ले लिया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोनू मानेसर और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित वायरल वीडियो को लेकर भी पुलिस रिमांड के दौरान पुछताछ हुई है.

मोनू राजस्थान की भरतपुर जेल में बंद था. पटौदी कोर्ट ने भरतपुर जेल अधीक्षक को उसे 25 सितंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन वारंट आने तक मोनू को भरतपुर से अजमेर जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था. इसके चलते 25 सितंबर को हरियाणा पुलिस मोनू को पटौदी कोर्ट नहीं ला सकी थी. हरियाणा पुलिस ने दोबारा कोर्ट से 7 अक्टूबर के लिए मोनू मानेसर का प्रोडक्शन वारंट मांगा था.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Gurugram News: गुरुग्राम में सिविल ड्रेस में तैनात महिला पुलिस के हत्थे चढ़े दो मनचले, लड़कियों को कर रहे थे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget