एक्सप्लोरर

Haryana: कौन हैं मोहन लाल बडौली? जिन्हें बीजेपी ने हरियाणा में चुनाव से पहले सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Mohan Lal Badoli News: राई विधानसभा सीट से विधायक मोहन लाल बडौली को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है.

Haryana News: हरियाणा में बीजेपी ने अपना नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है. मोहन लाल बडौली (Mohan Lal Badoli) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह नायब सिंह सैनी का स्थान लेंगे जिन्होंने मनोहर लाल खट्टर की जगह सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली है. बीजेपी की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है, ''बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने विधायक मोहन लाल बडौली को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.'' आइए जानते हैं कौन हैं मोहन लाल बडौली जिन्हें बीजेपी ने दी है बड़ी जिम्मेदारी...

मोहन लाल बडौली को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाया है लिहाजा उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है. मोहन लाल बडौली राई सीट से विधायक हैं. 62 वर्षीय मोहन लाल मूल रूप से सोनीपत के बडौली के रहने वाले हैं. वह पेशे से किसान और व्यवसायी हैं. बडौली की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वह 10वीं पास हैं. 2024 के चुनाव हलफनामे के मुताबिक मोहल लाल बडौली के पास 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति है.

मोहनलाल बडोली जाति से ब्राह्मण है हरियाणा में 2014 से पहले भी ब्राह्मण को ही हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया था और अब दूसरी बार हरियाणा में भाजपा ने ब्राह्मण को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है

सोनीपत सीट से हार चुके हैं लोकसभा चुनाव
बडौली बीजेपी के संगठन से जुड़े रहे हैं जबकि आरएसएस से भी उनका गहरा नाता रहा है. वह 1989 से आरएसएस के सदस्य हैं. वह पूर्व में सोनीपत बीजेपी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं जबकि वर्तमान में प्रदेश महामंत्री हैं. 1995 में बीजेपी ने उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया था. बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें सोनीपत से टिकट दिया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. मोहन लाल बडौली को कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने 21816 वोटों से हराया था. मोहन लाल को 526866 वोट मिले थे जबकि सतपाल को 548682 वोट हासिल हुए थे.

2024 में चुनाव  समिति में किया गया था शामिल
आईएनएलडी सरकार में वह बीजेपी एकमात्र प्रत्याशी थे जिन्होंने मुर्थल से जिला परिषद का चुनाव जीता था. 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें सोनीपत की राई सीट से टिकट दिया था और उन्होंने यहां से जीत हासिल की जबकि राई कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है. 2020 में बीजेपी ने उन्हें सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था. 2021 में उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया और 2024 में दोबारा इस पद के लिए चुनाव गया. बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रदेश चुनाव समिति में भी शामिल किया था. 

य़े भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा चुनाव का क्या होगा रिजल्ट? दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आंकड़ों के साथ बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget