एक्सप्लोरर

Punjab News: हरनाज़ संधू के घर जश्न का माहौल, जीतने से पहले माँ से कहा था- आप मुझ पर गर्व करेंगी

जैसा कि ज्ञात है कि हाल ही में हरनाज़ संधू लगभग 21 साल बाद मिस यूनिवर्स बनी, उनके घर इस वक़्त जश्न का माहौल बना हुआ है.संधू ने मिस यूनिवर्स बनने से पहले अपनी माँ से कुछ भावुक शब्द कहे थे आइये बताते है

Miss Universe 2021:  मिस यूनिवर्स-2021 का खिताब अपने नाम करने वाली हरनाज संधू के पंजाब के खरार स्थित घर में सोमवार को जश्न का माहौल है. उसकी मां रविंदर कौर ने याद किया कि रविवार को खिताब जीतने से पहले हरनाज ने उनसे कहा था कि 'आप मुझपर गर्व करेंगी".

हरनाज ने सोमवार को इतिहास रचते हुए 79 देशों की प्रतिभागियों को पछाड़कर मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया. भारत को 21 साल के बाद यह खिताब मिला है.

इजरायल में हुए कार्यक्रम में हरनाज को मिस यूनिवर्स 2021 चुने जाते ही उसके पिता प्रीतम सिंह संधू, मां डॉक्टर रविंदर कौर संधू और भाई हरनूर सिंह खुशी से झूम उठे.

लगातार 21 साल के इंतज़ार के बाद भारत के नाम आया खिताब 

हरनाज संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर पाई हैं.अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने 1994 में जबकि अभिनेत्री लारा दत्ता ने 2000 में यह खिताब जीता था. इस 70वीं सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया, जिसमें 21 वर्षीय संधू को सफलता मिली.

"मुझसे कहा था कि आप मुझ पर गर्व करेंगी"- रविंदर  कौर 

हरनाज संधू की मां रविंदर कौर संधू ने कहा कि उन्होंने रविवार शाम को उससे बात कर उसे शुभकामनाएं दी थीं. पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ कौर ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को ध्यान केंद्रित करने और सब कुछ ईश्वर पर छोड़ने की सलाह दी थी. कौर ने पत्रकारों को बताया कि हरनाज ने बातचीत के दौरान उनसे कहा था कि 'आप मुझपर गर्व करेंगी. ' कौर ने कहा कि हरनाज ने परिवार से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए भी कहा था. जिस समय कार्यक्रम चल रहा था तब कौर एक गुरुद्वारे में उनके लिए प्रार्थना कर रही थीं.

इस कार्यक्रम को देखने वाले हरनाज संधू के भाई हरनूर सिंह ने अपनी मां को खिताब जीतने की जानकारी दी. कौर ने मोहाली के खरार में अपने आवास पर कहा, 'हमें पूरा विश्वास था कि वह देश का नाम रोशन करेगी. ' हरनाज की जीत से गदगद उनके पिता प्रीतम सिंह संधू की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए. उन्होंने कहा कि उन्हें उसकी उपलब्धि पर गर्व है. प्रीतम ने कहा कि उन्होंने उसका पूरा समर्थन किया. उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा कहती थी कि वह जीतकर वापस आएगी.

इस बीच, चंडीगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 की प्रिंसिपल डॉ निशा अग्रवाल ने कहा कि हरनाज संधू एक मेधावी छात्रा रही है. उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है. हरनाज संधू ने बीए (आईटी) की पढ़ाई की है और अब वह लोक प्रशासन में एमए कर रही है.

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav Wedding: जानिए कौन है तेजस्वी यादव की दुल्हनिया Rachel aka Rajshri, क्या करती हैं, कहां रहती हैं?

Maithili Thakur: आज घर-घर में मशहूर हैं Maithili Thakur, स्कूल में बच्चे उड़ाते थे मजाक तो फूट-फूटकर रोती थीं सिंगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget