एक्सप्लोरर

Haryana Crime News: गुरुग्राम में नकाबपोश लोगों ने घर पर बरसाए पत्थर, CCTV में कैद हुई घटना, आरोपियों की तलाश जारी

Gurugram News: गुरुग्राम में बाइक सवार नकाबपोश लोगों द्वारा एक घर पर पत्थर फेंके जाने का मामला सामने आया है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश लोगों ने एक घर पर पत्थर मारे और मौके से फरार हो गए, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-नौ की देवीलाल कॉलोनी में स्थित इश्तिकार अहमद के घर पर रविवार रात को हुए इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है. घटना, पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

नकाबपोश लोगों ने फेंके पत्थर
पुलिस इस घटना को गुरुग्राम जिले में सांप्रदायिक हिंसा से जोड़कर नहीं देख रही है. गुरुग्राम से सटे नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के एक जुलूस पर हमले के बाद यहां हिंसक घटनाएं हुई थीं. पुलिस ने बताया कि तीन नकाबपोश लोगों ने रविवार रात करीब 11:30 बजे इश्तिकार के घर पर उस वक्त पत्थर मारे, जब परिवार सो रहा था. घटना में घर की कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए। कुछ पत्थर मकान के अंदर भी जा गिरे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है. इश्तिकार द्वारा दर्ज एक शिकायत के मुताबिक, नकाबपोश लोगों ने उसके सामने वाले घर भी पत्थर मारे थे. पुलिस ने बताया कि बदमाश फिरोज गांधी कॉलोनी की ओर भागे थे. 

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इश्तिकार की शिकायत के आधार सेक्टर नौ ए पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया, ''ऐसा संभव है कि आरोपी नशे में थे. हम उन्हें जल्द गिरफ्तार करेंगे. 

गुरुग्राम में हटाई गई धारा 144
आपको बता दें कि नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम में धार्मिक स्थल पर हुई आगजनी और पत्थरबाजी के बाद धारा 144 लगाई गई थी. जिसे अब हटा दिया गया है. गुरुग्राम डीसी का कहना है कि एजेंसियों की रिपोर्ट से गुरुग्राम में स्थिति सामान्य बनी हुई है. जिसके बाद धारा 144 हटाने का फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें: Punjab Crime News: संगरूर में बीच बाजार पति ने पत्नी पर किया हमला, लोगों ने ईंटें बरसाई तो पी गया जहर, दोनों की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget