एक्सप्लोरर

पंजाब में बड़ी वारदात, लोहा व्यापारी के दफ्तर पर फायरिंग, गेट तोड़कर 15 लाख रुपये की लूट

Mandi Gobindgarh Loot: मंडी गोबिंदगढ़ में कार से आए 6 लुटेरों ने गोली मारकर साढ़े 15 लाख रुपये लूट लिए. बदमाश दरवाजे पर फायरिंग कर अंदर घुस गए. जांच में कार का नंबर फर्जी निकला.

Punjab Crime News: पंजाब में हथियारों के बल पर डकैती की बड़ी वारदात हुई है. एशिया की सबसे बड़ी लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में व्यापारी के दफ्तर पर फायरिंग कर साढ़े 15 लाख रुपये बदमाश लूट ले गए. बताया जा रहा है कि प्रीत नगर स्थित लोहा व्यापारी के दफ्तर में लुटेरे गेट तोड़कर अंदर घुसे थे. अंदर घुसने के बाद बदमाशों ने लोहा व्यापारी को बंधक बना लिया.

जानकारी के मुताबिक लोहा व्यापारी अजय कुमार की दो कंपनी है. दोनों कंपनी के दफ्तर में करीब साढ़े 15 लाख रुपले कैश रखा हुआ था. दफ्तर का गेट तोड़कर लुटेरे अंदर घुसे. मालिक को हथियारों के बल पर धमकी दी. दफ्तर से साढ़े 15 लाख रुपये लेकर बदमाश रफूचक्कर हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई.  

फायरिंग कर 15 लाख की लूट

बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:00 बजे स्विफ्ट कार से आए 6 लुटेरों ने गोली मारकर साढ़े 15 लाख रुपये लूट लिए. लोहा व्यापारी अजय कुमार से लुटेरों ने अंदर घुसने के साथ शीशे वाला दरवाजा खोलने को बोला. उन्होंने शीशे का दरवाजा खोलने से आनाकानी की. डकैतों ने दरवाजे पर फायरिंग कर दी. दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे बदमाशों ने दफ्तर में रखे साढे 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गए.

लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

लुटेरों की कार का नंबर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था. जांच करने पर खुलासा हुआ कि लुटेरे स्विफ्ट कार पर स्कॉर्पियो का नंबर लगाया हुआ था. फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने पड़ोसी जिलों की सीमा पर पुलिस को अलर्ट कर दिया है. लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़ने की कवायद की जा रही है. फायरिंग कर डकैती की वारदात से जिले में हड़कंप मचा हुआ है. 

अशरफ ढूंढी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- 'पंजाब की सभी पार्टियां एकजुट होकर इसका...', जनसंख्या आधारित परिसीमन पर प्रताप बाजवा की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget