एक्सप्लोरर

'पंजाब की सभी पार्टियां एकजुट होकर इसका...', जनसंख्या आधारित परिसीमन पर प्रताप बाजवा की अपील

Punjab News: पंजाब में जनसंख्या आधारित परिसीमन का कांग्रेस विरोध कर रही है. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का कहना है कि परिसीमन से पंजाब और हरियाणा के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो जाएगा.

Punjab Latest News: पंजाब में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सभी पार्टियों से अपील की है कि वे सभी जनसंख्या आधारित परिसीमन के फायदे और नुकसान पर चर्चा करने लिए एकजुट हों और अगर जरूरत हो तो इसका विरोध करें. बाजवा से पहले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस मुद्दे को उठाया था. 

बाजवा ने कहा कि अगर लोकसभा के सीटों की संख्या 848 हो जाती है तो महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों जनसंख्या बहुल राज्यों की तुलना में पंजाब की हिस्सेदारी सीमांत हो जाएगी.बाजवा ने कहा कि इन राज्यों में पहले ही बीजेपी अच्छी स्थिति में है. चंडीगढ़ के सासंद मनीष तिवारी ने कहा था कि अगर एक नागरिक, एक वोट और एक मूल्य के मौजूदा सिद्धांत के अनुसार परिसीमन किया जाता है तो उत्तरी राज्य भी हार जाएंगे क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा की कुल ताकत में उनका प्रतिशत कम हो जाएगा.

हाशिए पर पहुंचे जाएंगे पंजाब और हरियाणा - मनीष तिवारी

मनीष तिवारी का कहना है कि केवल जनसंख्या के आधार पर परिसीमन में पंजाब में लोकसभा सीटों की संख्या 18 होगी, जबकि अभी यह 13 है. उन्होंने कहा कि सांसद की कुल संख्या के अनुपात के अनुसार हरियाणा और पंजाब दोनों राज्य हार जाएंगे. वे पहले से ही हाशिए पर हैं और परिसीमन से वे महत्वहीन हो जाएंगे. 

पंजाब और हरियाणा के बीच बढ़ जाएगा विवाद - मनीष तिवारी

मनीष तिवारी ने कहा कि इसका एकमात्र फायदा मध्य भारत को होगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के बीच भी तनाव की स्थिति पैदा हो सकता है. क्या पंजाब की लोकसभा सीटों की संख्या में हरियाणा के साथ समानता स्वीकार करेगा? उन्होंने नया फॉर्मूला पेश करने की मांग की. हरियाणा में लोकसभा सीटों की संख्या 10 है और पंजाब में 13 है.  पंजाब की तुलना में हरियाणा में जनसंख्या अधिक है, जिसका एक कारण अन्य राज्यों से एनसीआर में होने वाला पलायन भी है. 

ये भी पढ़ें- Champions Trophy में भारत की जीत पर गदगद हुआ चंडीगढ़, आतिशबाजियों के साथ सड़कों पर फैंस कर रहे डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget