एक्सप्लोरर

लुधियाना पश्चिम उप-चुनाव: AAP उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, सीएम बोले- 'झाड़ू का बटन कितने भी नंबर पर हो, हम...'

लुधियाना पश्चिम में रोड शो के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आपका जुनून देखकर लग रहा है कि झाड़ू का बटन चाहे कितने भी नंबर पर हो, हमने आना पहले नंबर पर ही है.

Ludhiana West Assembly Bypoll: पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को होने वाले उप-चुनाव के लिए सियासी गहमागहमी जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार (30 मई) को नामांकन दाखिल किया. 

नामांकन से पहले आप ने बड़ा रोड शो किया. इसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी, पंजाब में आप के प्रमुख अमन अरोड़ा और संजीव अरोड़ा मौजूद थे. 

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ने 2022 में हमें अपना जबरदस्त प्यार दिया था और आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई थी. यहां से हमारे MLA गोगी जी थे लेकिन एक हादसे की वजह से आज हमारे बीच नहीं हैं. अब संजीव अरोड़ा जी हमारे उम्मीदवार हैं और इनकी रगों में लुधियाना दौड़ता है. यह आपके काम करवाते हैं और आगे भी करवायेंगे.

भगवंत मान ने क्या कहा?

वहीं भगवंत मान ने कहा कि पिछली बार भी आपने आम आदमी पार्टी पर विश्वास किया था, उम्मीद है इस बार भी झाड़ू का बटन दबाओगे. आपका जुनून देखकर लग रहा है कि झाड़ू का बटन चाहे कितने भी नंबर पर हो, हमने आना पहले नंबर पर ही है. 

संजीव अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी वो पार्टी है जिसने 50 साल में जो काम नहीं हुए वो 3 साल में कर दिए, कुछ काम तो ढाई महीने में ही कर दिए थे. लुधियाना को हम एक शानदार शहर बनायेंगे.

पंजाब के मंत्री और आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने भी कहा, ''आम आदमी पार्टी लुधियाना उप-चुनाव में बड़े अंतर से जीतेगी. यहां लोगों की भारी भीड़ आ रही है. आज संजीव अरोड़ा नामांकन दाखिल करेंगे. उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'' 

कांग्रेस ने दिखाया दम
इससे पहले गुरुवार (29 मई) को कांग्रेस ने एकजुटता दिखाते हुए अपना दम दिखाया. पार्टी उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तो कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

कांग्रेस महासचिव और पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल, सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और विधायक राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, परगट सिंह और अरुणा चौधरी मौजूद थे.

इस मौके पर बघेल ने कहा कि हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी प्रतिक्रिया को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि कांग्रेस इस सीट पर रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेगी. वहीं वरिंग ने आशु को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वह सीट जीतेंगे और राज्य में पार्टी के लिए एक नई शुरुआत करेंगे. 

उन्होंने कहा कि आप में से हर कोई विधायक बनने जा रहा है. यह हर पार्टी कार्यकर्ता की जीत होगी. आशु ने उन पर भरोसा जताने और उनका समर्थन करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.

क्या बोले कांग्रेस उम्मीदवार?

आप और बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''हमारा अध्यक्ष हमारे साथ खड़ा है, अब AAP और बीजेपी हमें बताए कि उनके प्रदेश अध्यक्ष कहां हैं?'' आशु की पत्नी ममता आशु ने उनके लिए कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया. 

बता दें कि लुधियाना पश्चिम सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद खाली हुई थी. लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून को होगा और मतगणना 23 जून को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget