एक्सप्लोरर

Ludhiana: भजन गायिका सिमरन पांडे ने की आत्महत्या, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल, पिता ने क्या कहा?

Singer Simran Pandey Suicide: लुधियाना में गोरखपुर की 23 वर्षीय धार्मिक गायिका सिमरन पांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के अनुसार, सिमरन डिप्रेशन से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था.

लुधियाना में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली 23 वर्षीय धार्मिक गायिका सिमरन पांडे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय परिवार घर पर नहीं था. रात 11 बजे परिजन लौटे तो सिमरन को चुन्नी के सहारे फंदे से लटका पाया और तुरंत उसे उतारकर पुलिस को सूचना दी. सिमरन के पिता अजय पांडे के अनुसार, वे करीब 15 साल से लुधियाना में रह रहे हैं और सिमरन माता के जागरण में भजन गाती थी. दो दिन पहले ही वह एक जागरण में प्रस्तुति देकर लौटी थी.अजय पांडे मुताबिक, उनकी बेटी कुछ ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं थी, लेकिन वह धार्मिक सोच वाली थी. वह थाना टिब्बा के इलाके न्यू स्टार कालोनी में रहते है.

परिवार है शोक में

बेटी को दौरे भी पड़ते थे जिस कारण वह कई बार डिप्रेशन में भी हो जाती थी. उनका एक बेटा शिवम मिश्रा और पत्नी प्रतिभा मिश्रा है. बेटी की मौत के बाद परिवार में शोक है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल सिमरन के शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है.

सिमरन के पिता, अजय पांडे, ने बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं. वे पिछले 15 वर्षों से लुधियाना में रह रहे हैं. उनकी बेटी धार्मिक प्रवृत्ति की थी और भजन गाती थी. सिमरन की मृत्यु के बाद, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वह अवसाद में होती तो भजन कैसे गा पाती?

'अवसाद के कारण ही दी अपनी जान'

अजय ने यह भी बताया कि कुछ समय से सिमरन अवसाद से पीड़ित थी. उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ. अवसाद के कारण ही उसने अपनी जान दी. थाना टिब्बा के एसएचओ, सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है. जांच में कोई सुराग मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पिता ने बताया कि सिमरन को दौरे पड़ने की बीमारी थी, जिसके कारण वह अक्सर डिप्रेशन का शिकार हो जाती थी. परिवार में माx प्रभा मिश्रा और एक भाई शिवम मिश्रा हैं. बेटी की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रदीप भंडारी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं. वे इससे पहले जाने-माने पत्रकार रहे हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget