एक्सप्लोरर

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिवसेना नेताओं के घरों पर बम फेंकने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Ludhiana News: पिछले 15 दिनों में शिवसेना से जुड़े दो नेता योगेश बख्शी और हरकीरत सिंह खुराना के घरों पर पेट्रोल बम फेंक गये थे. मामले में लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

Punjab Crime News: लुधियाना में शिवसेना नेताओं के घरों पर पेट्रोल बम फेंकने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया. ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने चार हमलावरों को धर दबोचा. आरोपियों की पहचान रविंदरपाल सिंह उर्फ रवि, अनिल कुमार उर्फ अनी, मुनिश शाहिद और जसविंदर सिंह उर्फ भिंदर के रूप में हुई है.

बता दें कि पिछले 15 दिनों में शिवसेना से जुड़े योगेश बख्शी और हरकीरत सिंह खुराना के घरों पर पेट्रोल बम फेंककर बदमाशों ने सनसनी फैला दी थी. पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड मुनिश शाहिद है. उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं में पांच आरोपियों की पहचान की गई थी. चार को गिरफ्तार कर पांचवें की तलाश की जा रही है. पुलिस कमिश्नर ने दावा किया कि पांचवां आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होगा.

शिवसेना नेताओं के घरों पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला

उन्होंने बताया कि नांगल में विकास प्रभाकर हत्याकांड में भी यही लोग शामिल थे. चाहल ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पिछला रिकॉर्ड बताया. उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि बब्बर खालसा टाइगर फोर्स का खालिस्तानी लीडर हरजीत सिंह उर्फ लाडी विदेश में रहकर आरोपियों को लीड करता है.

पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने चलाया ज्वाइंट ऑपरेशन

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों ने राउंड अप करने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की है. उन्होंने ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों की सराहना की. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बम फेंकने वाले वाले आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी है. चारों को मानयोग की अदालत में पेश किया जायेगा. पुलिस रिमांड मिलने पर आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ की जाएगी. पुलिस पांचवें आरोपी को पकड़ने के लिए जगह जगह दबिश दे रही है. 

(प्रदीप भंडारी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

कनाडा की घटना पर पंजाब के CM भगवंत मान की प्रतिक्रिया, पीएम मोदी से की ये मांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget