एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था कैदी, शादी समारोह में डांस करते हुए दिखा, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Punjab Prisoner News: पंजाब के लुधियाना जेल में बंद एक कैदी को शादी समारोह में नाचते हुए देखा गया. जेल अधिकारियों ने कहा कि इलाज के लिए अस्पताल ले जाने दौरान कोई भी जेल कर्मचारी उसके साथ नहीं था.

Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) को उस समय काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने के बाद एक कैदी को शादी समारोह में नाचते हुए देखा गया. इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने एक उप-निरीक्षक सहित दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक सवोत्तम सिंह उर्फ लक्की संधू अपहरण के एक मामले में लुधियाना (Ludhiana) के केंद्रीय कारागार में बंद था.

लक्की संधू को मूत्र संबंधी समस्या की शिकायत के बाद आठ दिसंबर को स्नाकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ले जाया गया था. संधू पर दंगा, अपहरण, हमला, जबरन वसूली और गोलीबारी सहित कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है. जेल अधिकारियों ने कहा कि लुधियाना पुलिस आयुक्तालय की एक टीम उसके साथ इलाज के लिए पीजीआईएमईआर गई, और कोई भी जेल कर्मचारी उसके साथ नहीं था.

बीएसएफ ने पंजाब सरकार से की ये सिफारिश

दूसरी तरफ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब सरकार से सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में आदतन अपराधियों को एहतियातन हिरासत में लेने की सिफारिश की है. बीएसएफ, पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक, योगेश बहादुर खुरानिया ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने राज्य सरकार को ऐसे अपराधियों की एक सूची दी है. खुरानिया ने कहा, ‘‘हमने पंजाब सरकार को आदतन अपराधियों को एहतियातन हिरासत में लेने की सिफारिश की है.’’ मादक पदार्थ के अवैध व्यापार पर प्रतिबंध से संबंधित ‘एनडीपीएस’ कानून बार-बार अपराध करने वालों की एहतियातन हिरासत का प्रावधान करता है.

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के सीमावर्ती जिलों में ड्रोन के जरिए सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बन रही है. एक सवाल के जवाब में खुरानिया ने कहा कि पिछले दो से तीन वर्षों में कई सरकारी एजेंसियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान में सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि ड्रग तस्करी में शामिल, जमानत या पैरोल पर बाहर आए लोगों का डेटाबेस तैयार किया गया है और सभी एजेंसियां उन पर नजर रख रही हैं. बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 15 किमी से बढ़ाकर 50 किमी करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए खुरानिया ने कहा कि इसके ‘‘बहुत अच्छे परिणाम’’ मिले हैं.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रस-AAP का नहीं होगा गठबंधन? राजा वडिंग ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget