एक्सप्लोरर

लुधियाना के स्कूल कैंपस में 6 साल की मासूम को बस ने कुचला, शव देखने वालों की भर आईं आंखें

Ludhiana School Bus Accident: लुधियाना के बीसीएम स्कूल में बस दुर्घटना में पहली कक्षा की 6 वर्षीय छात्रा अमायरा की मौत हो गई. बच्ची को स्कूल बस ने कुचल दिया. उसके माता-पिता की वह इकलौती संतान थी.

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में सोमवार (16 दिसंबर) को एक बड़ा हादसा हो गया जब एक स्कूल के कैंपस में फर्स्ट क्लास की मासूम बच्ची को बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि जब स्कूल मैनेजमेंट के लोग बच्ची को अस्पताल लेकर जा रहे थे, तो उसकी आंखें बाहर आई हुई थीं और सिर पर टायर के निशान थे. 

हादसे के बाद बच्ची के भड़के परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया. 6 साल की मासूम का नाम अमायरा था और वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. बच्ची के परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन उनसे बहुत कुछ छुपा रहा है. कुछ भी साफ-साफ बता नहीं रहा. 

बीसीएम स्कूल में लापरवाही का मामला
दरअसल, लुधियाना में सेक्टर 32 स्थित BCM स्कूल में सोमवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ. स्कूल के अंदर एक बस ने दूसरी क्लास की छात्रा को कुचल दिया. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बच्ची किस परिस्थिति में बस के नीचे आई है. 

अन्य बच्चों को स्कूल छोड़ने आए अभिभावकों ने जानकारी दी कि जब वह बच्चो को ड्रॉप कर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक बच्चीच गंभीर घायल है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है. बच्ची की आंख बाहर निकली हुई थी और चेहरे पर बस के टायर के निशान थे. 

मौके पर ही हो गई थी बच्ची की मौत
वहां मौदूद लोगों के मुताबिक, बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. उसे फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

जानकारी देते हुए एक अभिभावक अमित विज ने कहा कि सुबह जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए तो उन्होंने देखा कि एक बच्ची को स्कूल वैन में लेकर स्कूल प्रशासन जा रहा था. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी. उसका नाम अमायरा है. 

लुधियाना पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं, बच्ची के रिश्तेदार शंटी ने कहा कि अमायरा के पिता अनुराग आरएंडडी स्कूल में प्रिसिंपल है. उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी. अब स्कूल प्रशासन गेट नहीं खोल रहा. परिजनों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ रोष है. घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 से एसएचओ भूपिंदर सिंह पहुंचे हैं. पुलिस के मुताबिक, मामले की पूरी पड़ताल करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि हादसा कैसे हुआ?

लुधियाना से प्रदीप भंडारी की रिपोर्ट.

यह भी पढ़ें: आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल से मिले पंजाब के DGP, किसानों से की मेडिकल सुविधा देने की अपील  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget