एक्सप्लोरर

Punjab News: गजब! 85 साल के सतनाम सिंह दांतों से उठा चुके हैं 125KG वजन, अब रेल इंजन खींचने की तैयारी

Nihang Jathedar Satnam Singh News: लुधियाना के निहंग जत्थेदार सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी कोई नशा नहीं किया. वे सुबह में काजू, बादाम, काले चने और काली मिर्च से बना पाउडर लेते हैं.

Ludhiana News: इन दिनों सोशल मीडिया पर पंजाब (Punjab) के लुधियाना के रहने वाले निहंग जत्थेदार सतनाम सिंह (Satnam Singh) की तस्वीर खूब वायरल हो रही है. सतनाम सिंह के कारनामे ही ऐसे हैं कि उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है. 85 साल के निहंग जत्थेदार सतनाम सिंह ने अपने दांतों से लगभग 1.25 क्विंटल (125 किलोग्राम) वजन उठाने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं. यही नहीं वे ट्रक और बड़ा टेंपो भी खींच चुके हैं.

सतनाम सिंह से जब उनकी इस ताकत और प्रतिभा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, "मैंने कभी कोई नशा नहीं किया. मेरी सुबह की खुराक में काजू, बादाम, काले चने और काली मिर्च से बना पाउडर शामिल होता है." सतनाम सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ एक टीवी सिरीयल देखने के बाद स्टंट करने का फैसला लिया, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स ने अपने दांतों का इस्तेमाल करके 40 किलो वजन उठाया था. इससे उन्हें कुछ अलग करने की प्रेरणा मिली और उन्होंने पत्थर इकट्ठा करना शुरू किया.

45 निहंगों को बैठाकर खींचा ट्रक

इसके बाद जब सतनाम सिंह ने सवा क्विंटल वजन अपने दांतों से खींच दिया तो सभी हैरान रह गए. अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद उन्हें जो पहचान मिली, उससे उन्हें एक और उपलब्धि हासिल हुई. उन्होंने अपने दांतों से एक 709 टेंपो खींचा और थोड़े समय बाद ही एक बड़ा 32 फुट ट्रक को खींचा, जिसमें 45 निहंग बैठे हुए थे. फिर क्या था, उन्हें बॉलीवुड से भी निमंत्रण मिला. उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने टैलेंट से लोगों का दिल जीता.

रेल का इंजन खींचने की है तैयारी

सतनाम सिंह ने बताया कि जब दिल्ली में किसान प्रदर्शन कर रहे थे तो उन्होंने वादा किया था कि जब यह मोर्चा फतह हो जाएगा तो वह रेल का इंजन खींचेंगे. फिलहाल ट्रेन का इंजन खींचने के लिए वह रेलवे डिपार्टमेंट के पास कई बार परमिशन लेने के लिए जा चुके हैं, जब भी उनको रेल इंजन खींचने की अनुमति मिलेगी तो वह इसे खींचने के लिए भी तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब में अभी भी धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली, इस जिले में आए सबसे ज्यादा मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget