एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A Alliance: पंजाब में कांग्रेस और AAP के रिश्ते में खटास, इंडिया गठबंधन का प्लान करेगा खराब?

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में कांग्रेस और आप के विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि यह समझना चाहिए कि यह भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, न कि राज्य के मुख्यमंत्री का. 

Congress vs AAP: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में बीजेपी (BJP) का मजबूती से मुकाबला करने के लिए बनी इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) में कुल 28 पार्टियां शामिल हैं. इसमें आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) भी शामिल है. वहीं इंडिया गठबंधन की मुख्य पार्टी एक तरह से कांग्रेस है. आप की दिल्ली और पंजाब में सरकार है. वहीं गुजरात और गोवा में पार्टी के पास विधायक हैं. साथ ही राज्यसभा में 10 और पंजाब से एक लोकसभा सांसद है. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि इंडिया गठबंधन में आप महत्वपूर्ण दल है. लेकिन, इन दिनों आप और कांग्रेस में खासकर पंजाब में ठनी हुई है. 

पंजाब में ड्रग्स मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद दोनों ही पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं. सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी को जहां कांग्रेस सत्ता के दुरुपयोग और प्रतिशोध बता रही है, वहीं आप का कहना है कि ये कार्रवाई किसी दल या नेता के खिलाफ नहीं, बल्कि मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई को लेकर है.

आप के साथ गठबंधन का भी हो रहा विरोध

इसकी वजह से कांग्रेस और आप के बीच विवाद बढ़ा हुआ है. हालांकि, तानातनी पहले भी थी लेकिन सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद मामला और खराब हो गया है. यहां तक कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और पार्टी नेता प्रताप सिंह बाजवा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे हैं. वहीं कुछ नेता अभी भी गठबंधन के पक्ष में हैं. इसमें कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल हैं. 

नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि इंडिया गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह खड़ा है. यहां और वहां कोई भी तूफान इसकी भव्यता को प्रभावित नहीं करेगा. हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ढाल को तोड़ने और तोड़ने का कोई भी प्रयास निरर्थक साबित होगा. पंजाब को यह समझना चाहिए कि यह भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, न कि पंजाब के मुख्यमंत्री का. 

अरविंद केजरीवाल भी दे चुके हैं गठबंधन पर बड़ा बयान

यही नहीं पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच चल रहे विवाद के बावजूद पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते शुक्रवार को विपक्षी गुट इंडिया के प्रति पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की. ड्रग संबंधी आरोप में विधायक सुखपाल खेहरा की गिरफ्तारी पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने यह कहकर तनाव कम करने की कोशिश की कि आप इंडिया के प्रति दृढ़ता से समर्पित है और हम इंडिया गठबंधन से अलग नहीं होंगे.

इसके बाद भी अगर मामला बढ़ता है तो आप और कांग्रेस के बीच के रिश्ते में खटास आ सकती है. ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि दिल्ली में पहली बार आप ने कांग्रेस के सहयोग से ही दिल्ली में सरकार बनाई थी. लेकिन, कुछ दिनों के बाद ही आप ने खुद ही सरकार गिरा दी थी और चुनाव में जाने का फैसला किया था. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी पर आक्रमक रुख भी कहीं न कहीं एक संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि ताली दोनों हाथों बजती है. फिलहाल देखना होगा कि दोनों ही पार्टी का हाईकमान इसे कैसे हैंडल करता है, क्योंकि यह मामला बिगड़ने पर कहीं न कहीं इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका होगा.

ये भी पढ़ें- Chaudhary Birender Singh: हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन के लिए बीरेंद्र सिंह खड़ीं कर रहे मुश्किलें, क्या है इसके पीछे की वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget