एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब वाला फॉर्मूला हरियाणा में लागू नहीं करेगी BJP, पीएम मोदी ने भाषण में दिया बड़ा संदेश

बीजेपी तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी राजनीतिक समीकरण बनाने में लगी है. पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नहीं करने वाली बीजेपी हरियाणा में JJP के साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ सकती है.

Haryana News: 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत के लिए बीजेपी बड़े जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. इसके लिए बीजेपी हर राज्य के लिए अलग प्लानिंग कर रही है. बात पंजाब और हरियाणा की करें तो बीजेपी की यहां कुछ अलग ही प्लानिंग दिखाई दे रही है. पंजाब में जहां एक तरह बीजेपी अकाली दल से अलग होकर अकेले ही चुनाव लड़ना चाहती है. वहीं दूसरी तरफ बात अगर हरियाणा की करें तो यहां बीजेपी जेजेपी को साथ लेकर गठंधन में चुनाव लड़ना चाहती है. आखिर क्यों बन रही है ये पूरी रणनीति? पढ़िए हमारी ये खास रिपोर्ट...

पंजाब में खुद का जनाधार चाहती है BJP

पंजाब में लगातार बीजेपी-अकाली दल के गठबंधन की चर्चाएं बनी हुई है. लेकिन बीजेपी का साफ तौर पर कहना है कि वो अकाली दल से कोई गठबंधन नहीं करने वाली है. पंजाब बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अकाली दल से गठबंधन को लेकर साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी को अब ‘छोटे सहयोगी वाली मानसिकता’ को छोड़कर आगे बढ़ना है. उसे अपनी लड़ाई खुद लड़नी है. सुनील जाखड़ ने कहा कि आइए हम इस मानसिकता को छोड़ें कि हम एक ‘जूनियर पार्टनर’ हैं. हमें छोटे भाई वाली सोच को छोड़ना होगा. लेकिन आखिर बीजेपी क्यों अकाली दल से गठबंधन को राजी नहीं है.

इसकी एक बड़ी वजह देखी जाए तो बीजेपी कहीं ना कहीं पंजाब में अब अपना खुद का जनाधार बनाना चाहती है. ताकि उसे हमेशा किसी सहारे की जरूरत ना पड़े. क्योंकि बीजेपी का अकाली दल तक के साथ पंजाब में लंबे समय तक गठबंधन रहा है. तो कहीं ना कहीं बीजेपी गठबंधन की वजह से अपनी खुद की सियासी जमीन पंजाब में तैयार नहीं कर पाई है. दूसरी बड़ा कारण अकाली दल का बसपा के साथ गठबंधन भी है. अकाली दल ने बसपा के साथ गठबंधन कर रखा है, ऐसे में बीजेपी कभी नहीं चाहती कि वो अकाली दल को साथ ले तो बसपा भी उसके साथ आ जाए. तीसरा बड़ा कारण ये है कि अकाली दल बहुत के मुकाबले पंजाब में अपना सियासी खोता जा रहा है. जिसका ताजा उदाहरण जालंधर लोकसभा का उपचुनाव है जिसमें अकाली दल बसपा के साथ गठबंधन के बावजूद कोई कमाल नहीं दिखा सका. इन्हीं सब वजहों से बीजेपी अकाली दल से गठबंधन करने से कतरा रहा है.

JJP का दूसरी पार्टी से गठबंधन का खतरा 

दूसरी तरफ बात अगर हरियाणा की करें तो यहां बीजेपी-जेजेपी के साथ मिलकर करीब 4 साल से सरकार चला रही है. 2019 के विधानसभा चुनावों के साथ बीजेपी के साथ वो हुआ था जिसके उसने कल्पना भी नहीं थी. उसके कई बड़े दिग्गज नेताओं की इस विधानसभा चुनाव में हार हुई थी. उनके 6 मंत्री चुनाव हार गए थे. ऐसे में बीजेपी को 90 में से सिर्फ 41 सीटें मिली. तो उसने जेजेपी के साथ गठबंधन किया. करीब 4 सालों के गठबंधन को देखा जाए तो बीजेपी-जेजेपी के बीच सबकुछ ठीक ही रहा है. जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला ने खुद अपने दम पर अपनी पार्टी की सियासी जमीन तैयार की है.

दादा ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इनेलो से दूर होकर अपनी पार्टी के लिए सियासी जमीन तैयार करना कोई आसान नहीं था. वो भी ऐसे समय में जब उनके पिता अजय चौटाला जेल में थे. दुष्यंत चौटाला को एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ माना जाता है. हरियाणा सरकार में कई मौका पर उनसे सलाह-मशहूरे के बाद ही कई बड़े फैसले लिए गए है. जेजेपी ने हरियाणा में अपना जनाधार भी बनाया है. जेजेपी को साथ लेकर चलने में बीजेपी को उनके जनाधार का फायदा मिलने वाला है. दूसरा बीजेपी जेजेपी के गठबंधन से अगर किनारा करती है तो कहीं ना कहीं उसे डर है कि जेजेपी किसी और पार्टी से गठबंधन कर सकती है और फिर उससे लड़ना मुश्किल हो जाएगा. 

पीएम मोदी के भाषण से भी मिला संदेश

NDA की बैठक में पीएम मोदी ने कहा भी है कि कोई भी दल छोटा या बड़ा नहीं होता. सभी को मिलकर काम करना है. हमारी विचारधारा नेशन फर्स्ट, प्रोग्रेस फास्ट की है. उन्होंने कहा कि एनडीए का गठन सिर्फ सरकारें बनाने और सत्ता हासिल करने के लिए नहीं हुआ, ना ही एनडीए किसी के विरोध में बना है और ना ही किसी को सत्ता से हटाने के लिए एनडीए बना है. बल्कि NDA का गठन देश की सत्ता में स्थिरता लाने के लिए हुआ है. 

यह भी पढ़ें: Haryana-Punjab Weather Today: हरियाणा में आज IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, पंजाब में 22 जुलाई तक ऐसा रहने वाला है मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget