एक्सप्लोरर

Punjab Lok Sabha Election 2024: पंजाब में वोटिंग से पहले सचिन पायलट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस के सभी उम्मीदवार...'

Punjab Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लुधियाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव इस देश की तकदीर को तय करेगा. बीजेपी ने आमजन के साथ विश्वासघात किया.

Punjab Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पटियाला में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मनिफेस्टो को लोग पसंद कर रहे हैं. पूरे देश में बदलाव का माहौल बन चुका है. कांग्रेस पार्टी के सभी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, न सिर्फ लुधियाना बल्कि पूरे पंजाब में हम चुनाव जीतेंगे.

वहीं जब सचिन पायलट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटियाला में चुनावी सभा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और मध्यम वर्ग सब बीजेपी के विरोध में हैं. केंद्र की सरकार शुद्ध रूप से किसान विरोधी रही है, किसान इनसे नाराज हैं और मतपेटी के माध्यम से फैसला सुनाएंगे.

‘बीजेपी ने विश्वासघात किया’
लुधियाना में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के पक्ष में सचिन पायलट ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी ने आमजन के साथ विश्वासघात किया, जनादेश का अपमान किया है. अब जनता ने फिर ठान लिया है कि केंद्र सरकार के अहम को जवाब देना है. जन-जन न्याय की गारंटी के साथ जुड़ रहा है. कांग्रेस के हाथ के साथ जुड़ रहा है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव इस देश की तकदीर को तय करेगा. 

‘बीजेपी ने चंद लोगों का बैंक लोन माफ किया’
सचिन पायलट ने आगे कहा कि इस चुनाव में जो लोग 10 साल से दिल्ली की सता में बैठे हैं, उन लोगों के रिपोर्ट कार्ड मांगने हैं. जिन लोगों ने आपसे वादे करके सता हासिल की है, जिन बातों को लेकर वो जनता के बीच गए, मंहगाई, बेरोजगारी, काले धन की उन लोगों से पूछना पड़ेगा कि 10 साल तक पूर्ण बहुमत की सरकार हमने दिल्ली में बनाकर दी, लेकिन इस 10 सालों में मध्यवर्ग हो, किसान हो, नौजवान हो, महिला हो, दलित हो या आदिवासी हो बीजेपी की सरकार ने किस व्यक्ति के लिए काम किया. सिर्फ चंद लोगों के लिए काम किया. 16 लाख करोड़ का बैंक लोन चंद लोगों का माफ कर दिया.

यह भी पढ़ें: 'बिहार के लोगों पर मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया', PM मोदी के बयान पर सुखपाल सिंह खेहरा का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget