एक्सप्लोरर

Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र के भगवान परशुराम कॉलेज में दो गुटों में झड़प, एक छात्र की चाकू मारकर हत्या

Kurukshetra Murder News: कुरुक्षेत्र के भगवान परशुराम कॉलेज के दो छात्र गुटों में झड़प का मामला सामने आया है. जिसमें एक छात्र की मौत हो गई. पुलिस हत्या के आरोपी छात्रों की तलाश में जुटी है.

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) के भगवान परशुराम कॉलेज (Bhagwan Parshuram College) में दो समूहों के बीच हुई लड़ाई में स्नातक के द्वितीय वर्ष के एक छात्र की चाकू घोंपे जाने से मौत हो गई. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना बुधवार शाम को अर्बन एस्टेट के सेक्टर पांच स्थित कॉलेज की कैंटीन में छात्रों के बीच लड़ाई के दौरान हुई. सदर थानेसर (Sadar Thanesar Police Station) के थाना प्रभारी दिनेश कुमार (Dinesh Kumar) ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि मृतक शिवम (Shivam) जींद (Jind) जिले के बरौली गांव का रहने वाला था.

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अपने दोस्तों के साथ कॉलेज की कैंटीन में था कि तभी वहां छात्रों का दूसरा समूह आ गया. उनमें से कुछ लोगों ने शिवम के एक साथी को अपशब्द कहें. जब शिवम ने इसका विरोध किया तो झगड़ा बढ़ गया और एक आरोपी ने कथित तौर पर उस पर चाकू से वार कर दिया. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी एक दोपहिया वाहन पर फरार हो गए, जबकि शिवम को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.

चंद्रशेखर आजाद छात्र संगठन के साथ जुड़ा था शिवम

मृतक शिवम भगवान परशुराम कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था. बताया जा रहा है कि मृतक छात्र शिवम भी चंद्रशेखर आजाद छात्र संगठन के साथ जुड़ा हुआ था. वहीं मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि दो छात्र संगठनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. दूसरे ग्रुप ने छात्र शिवम का चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच और आरोपी छात्रों की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: पानीपत में PUBG नहीं खेलने देने पर नाबालिग ने की दोस्त की हत्या, चार दिन बाद बिना हाथों के मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget