एक्सप्लोरर

क्या हरियाणा में CM पद की रेस में शामिल हैं कुमारी सैलजा? कांग्रेस सांसद ने खुद साफ किया रुख

Kumari Selja News: लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर संगठन में लोगों की महत्वाकांक्षा और व्यक्तिगत स्थान के लिए जद्दोजहद होती है.

Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस महासचिव और सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. उन्होंने शुक्रवार (23 अगस्त) को कहा कि हर समुदाय या व्यक्ति की महत्वाकांक्षा होती है और (उनकी) क्यों नहीं हो सकती.

कुमारी सैलजा ने पीटीआई के साथ बातचीत में विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा का भी संकेत दिया और कहा कि वह राज्य में काम करने की इच्छुक हैं, लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान को करना है. 

कांग्रेस के भीतर गुटबाजी पर क्या बोलीं सैलजा?

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''राज्य में जाकर काम करना है, यह मेरी इच्छा है. अंतिम फैसला आलाकमान करेगा.'' हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और सिरसा से लोकसभा सदस्य ने राज्य में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को लेकर कहा कि हर संगठन में लोगों की महत्वाकांक्षा और व्यक्तिगत स्थान के लिए जद्दोजहद होती है, लेकिन टिकट वितरण के साथ ही सभी जमीन पर उतरकर पार्टी के लिए काम करते हैं.

विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छे नतीजे आएंगे- सैलजा

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस की तरफ से दलित समुदाय के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का मौका मिलना चाहिए, सैलजा ने कहा, ''लोकसभा चुनाव के नतीजे आए. हमें विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छे नतीजे आएंगे और (कांग्रेस की) सरकार बनेगी. हमारे देश में जाति एक वास्तविकता है. सबकी उम्मीदें भी होती हैं, चाहे व्यक्तिगत रूप से हों या सामुदायिक रूप से, यह होता है.''

उनके मुताबिक, अनुसूचित जाति समुदाय का अधिकतर वोट कांग्रेस की तरफ गया है और यह समुदाय कांग्रेस का आधार रहा है. सैलजा ने कहा, ''उम्मीदें होती हैं. अगर कोई समुदाय या कोई भी, अपने आपको मुख्यमंत्री के रूप में पेश करता है और उम्मीद करता है, तो आज के दिन जागरूकता बढ़ चुकी है, एससी समुदाय क्यों नहीं? इतना विश्वास होना चाहिए कि हम भी खड़े होकर कहें कि हम क्यों नहीं?''

क्या सीएम पद की रेस में शामिल हैं सैलजा?

यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''जैसा कि मैंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर और समुदाय के स्तर पर लोगों की महत्वाकांक्षाएं होती हैं. क्यों नहीं?''

इससे पहले, मुख्यमंत्री पद के चेहरे से जुड़े सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गत 13 अगस्त को कहा था कि वह न तो ‘टायर्ड’ हैं और न ही ‘रिटायर्ड’ हैं, लेकिन पार्टी को बहुमत मिलने पर आलाकमान मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेगा. 

इस सवाल पर कि क्या वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, सैलजा ने कहा, ''लोकसभा चुनाव से पहले भी मैंने कहा था कि केंद्र की राजनीति काफी कर ली है, तो इस बार राज्य में जाकर काम करें. एक सच्चाई है कि लोगों के काम राज्य से ज्यादा संबंधित रहते हैं. राज्य में जाकर काम करना है, यह मेरी इच्छा है. अंतिम फैसला आलाकमान ही करेगा, लेकिन इच्छा है.

कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव बाद गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए यह भी कहा कि इस बार कोई खंडित जनादेश नहीं आएगा और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा. हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीट के लिए एक अक्टूबर को वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें:

'अनिल विज की हालत देखकर सिर्फ दुआ कर सकते हैं', कांग्रेस ने शेयर किया गुस्से वाला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget